Rajsamand: पशु चिकित्सा अधिकारी और दलाल रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजसमंद ज़िले से अन्य खबरे भी पढ़े Udaipur Times पर

 | 
rajasmand

News-रिश्वत लेते दो गिरफ्तार

राजसमंद 15 जनवरी 2025। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पशु चिकित्सा अधिकारी दिव्यम जाजोरिया और दलाल तरुण गमेती को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी ने पशुओं के कानों पर टैग लगाने और मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करने के लिए ₹800 प्रति पशु की दर से ₹12,600 की रिश्वत मांगी थी।

एसीबी की टीम ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ा और ASP हिम्मत सिंह चारण के नेतृत्व में आरोपियों के घर और कार्यालय पर सर्च अभियान चलाया। प्राथमिक जांच में पता चला कि राजकीय पशु चिकित्सालय रिछेड़ के पशु चिकित्सा अधिकारी दिव्यम जाजोरिया के पास कुंभलगढ़ पशु चिकित्सालय का भी अतिरिक्त चार्ज है। 

दिव्यम ने दलाल तरुण के जरिए रिश्वत पशुपालकों से नियमित प्रक्रिया के लिए मांगी थी। इसकी शिकायत परिवादी ने एसीबी में की थी। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया और आज 12,600 की रिश्वत लेते पशु चिकित्सा अधिकारी दिव्यम और दलाल तरुण गमेती को गिरफ्तार कर लिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News