सीएम गहलोत के पुतले को बांधी राखी

ओपीएस की मांग को लेकर MLSU में अनूठा प्रदर्शन 

 | 
demand ops

उदयपुर 29 अगस्त 2023। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में ओल्ड पेंशन योजना के लाभ को लेकर सुखाड़िया विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारी लगातार हड़ताल पर है और विभिन्न तरीकों से अपनी मांगों को राज्य सरकार तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। 

इसी कड़ी में मंगलवार को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के बाहर सुखाड़िया विश्वविद्यालय की महिला कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुतले को राखी बांधकर अनूठा प्रदर्शन किया। 

उन्होंने कहा कि ओपीएस की मांग को लेकर हम काफी दिनों से संघर्ष कर रहे है।लेकिन सीएम गहलोत ने अभी तक उनकी मांगों पर कोई उचित आश्वासन नही दिया और इसी को लेकर आज उन्होंने विरोध स्वरूप सीएम गहलोत के पुतले को राखी बांधकर उनसे रक्षाबंधन पर ओपीएस का उपहार मांगा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News