डीजे वाले बाबू फेम रैपर बादशाह पहुंचे उदयपुर, गानों पर रॉयल वेडिंग में झूमे मेहमान
झीलों के किनारे की विडियोज शेयर
| Feb 21, 2022, 20:48 IST
बादशाह से पहले शनिवार को गुरू रंधावा और पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन, सिंगर जावेद अली भी उदयपुर आए थे
बॉलीवुड फिल्मों में अपने गानों और रैप से तहलका मचाने वाले सिंगर बादशाह आज उदयपुर आए। बादशाह होटल द लीला पैलेस में रुके हुए हैं। यहां वह एक रॉयल वेंडिंग में परफॉरमेंस देने आए हुए हैं। बादशाह ने अपनी टीम के साथ मंच पर पहुंचे उन्होंने अपनी म्यूजिकल परफॉरमेंस दी। इस दौरान वहां मौजूद मेहमान बादशाह के साथ नाचते, गाते, झूमते नज़र आए।
बादशाह ने मंच पर पहुंचते ही अभी तो पार्टी शुरु हुई हैं गाने से शुरुआत की। इसके बाद ने "सूट पटियाला", "सैटेरडे-सैटरडे" "गुच्ची अरमानी" "लड़की ब्यूटीफूल कर गई चुल्ल" जैसे कई गाने गाकर मेहमानों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
आपको बता दे कि उदयपुर में वेडिंग सीजन का सिलसिला जारी है। बादशाह से पहले शनिवार को गुरू रंधावा और पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन, सिंगर जावेद अली भी उदयपुर आए थे।
