उबेश्वर के तालाब में दुर्लभ रंगीन मछलियों की मौत

मामले की जांच की मांग

 | 
colourful fishes death in ubeshwar

उदयपुर 5 मई 2025। शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर प्रसिद्ध उबेश्वर जी मंदिर के तालाब में दुर्लभ रंगीन मछलियों के मरने का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि तालाब के पास डेम निर्माण कार्य के चलते पानी खाली किया गया, जिससे पानी की मात्रा कम हो गई और मछलियों की मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि मंदिर मंडल को इस मामले की जानकारी नहीं थी। 

तालाब की देखरेख की जिम्मेदारी वन विभाग की बताई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच की मांग उठ रही है।