उदयपुर मे राष्ट्रीय निवेशक संघ ने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया

 | 
Niveshak Sangh Dharna

 

Udaipur Times, Udaipur News: राजस्थान राज्य के सभी सोसाइटीज के सहकारी सोसाइटियों और कंपनियों के करोड़ों ठगी पीड़ित जमाकर्ता निवेशकों के वैधानिक अधिकारों की अनदेखी करने, संसद द्वारा बनाए गए कानूनों और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजुद भी राहत नहीं मिलने और सरकारी अकर्मण्यता किंकर्तव्यविमूढ़ता से त्रस्त होकर मूल अधिकार जन आंदोलन के तहत अनिश्चितकालीन अनशन का आगाज़ आज राष्ट्रीय निवेशक संघ के तत्वाधान में कोर्ट चौराहा स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर पार्क में शुरू हुआ।

प्रवक्ता मनोज राजपुरोहित ने बताया कि कल अनशन के पक्ष में जनसंवाद करेंगे और उनका घेराव करेंगे। जिला मुख्य न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता, सांसद मन्ना लाल रावत, उदयपुर शहर विधायक तारा चन्द जैन, पूर्व महापौर गोविन्द सिंह टांक,शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड से प्रतिनिधिमंडल मिलकर अपनी मांगों के पक्ष में ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री से मांगो पर संज्ञान लेने हेतु आग्रह पत्र प्रदान करेंगे। 

संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज राजपुरोहित ने बताया कि अनशन के प्रथम दिन संघ के संस्थापक संयोजक एडवोकेट भरत कुमावत के नेतृत्व में मनोरमा कोठारी की, डूंगर सिंह कुमावत, किशन लाल शर्मा, निर्भय सिंह राठौड़, नारायण लाल पटेल, थावर चन्द डामोर, रामनाथ सिंह चौहान, गोपाल कृष्ण लौहार, गणेश लाल कुम्हार, लीला कुमावत, उदय लाल कुमावत अनशन पर बैठे।

राजस्थान बार कौंसिल को चेयरमैन एडवोकेट राव रतन सिंह ने सभी सत्याग्रही अनशनकर्ताओं को माला पहना कर अनशन शुरू करवाया। राव ने अनशनकर्ताओं एवं पीड़ितों को संबोधित किया और अनशन के कारण को जायज़ बताया तथा राज्य सरकार की बड्स एक्ट लागू करने में बरती जा रही लापरवाही को आड़े हाथों लिया लेते हुए सरकार की तीव्र निन्दा की। राव ने कहा कि वो मुद्दे को बार काउंसिल ऑफ राजस्थान में भी उठाएंगे और स्वयं मुख्यमंत्री को जमाकर्ताओं के जमा धन लौटाने और राज्य में बड्स एक्ट को प्रभावी तरीके से लागू करने की पैरवी करेंगे। 

साथ ही शहर के अन्य संगठनों ने भी अनशन स्थल पर शिरकत करते हुए नैतिक समर्थन दिया जिसमें मुस्लिम महासंघ के मोहम्मद बख्श प्यारे भाई, माकपा के एडवोकेट राजेश सिंघवी, भ्रष्टाचार मुक्त भारत के हरीश सुहालका, राष्ट्रीय लोक अधिकार मंच की संभाग अध्यक्षा एडवोकेट तरूणा पुरोहित, समाजसेविका कंचन सिंह राजपूत, आलोक विद्यार्थी परिषद् के राकेश सुखवानी, खालिद मोइन सहित अन्य लोगों ने समर्थन व्यक्त किया।

साथ ही संघ के संस्थापक एडवोकेट भरत कुमावत ने बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चेयरमैन एडवोकेट राव रतन सिंह को राष्ट्रीय निवेशक संघ के मुख्य संरक्षक बनने का प्रस्ताव दिया जिसे स्वीकार करते हुए राव ने कहा कि वे खुद संघ के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए इस मूल अधिकार आंदोलन को अपने अंजाम तक पहुंचाएंगे।

संघ के संस्थापक एडवोकेट भरत कुमावत ने अपने बयान में कहा कि यह एक भारी लोकतांत्रिक दुर्भाग्य है कि राज्य के मुख्यमंत्री को राज्य के दो करोड़ नागरिकों के मौलिक अधिकारों के हनन से अवगत करवाने के लिए आमरण अनशन का सहारा लेना पड़ रहा है जो सरकार की आम जनता के प्रति संवेदनहीनता का परिचायक है। कुमावत ने कहा कि मुख्यमंत्री से भेंट किये बिना किसी कीमत पर अनशन नहीं तोड़ा जाएगा।

कुमावत ने अनशन आंदोलन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि आन्दोलन का मुख्य उद्देश्य सरकार से संवाद कर राज्य में बड्स एक्ट 2019 की पालना करवाने और भुगतान सुनिश्चित करना है ना कि सरकार की छवि बिगाड़ना।

अनशन स्थल पर आज सभी गोपाल कृष्ण लोहार, चंद्रपाल बड़ौत, कांति लाल डामोर, कुरि लाल मीणा, मुकेश मीणा, छगन लाल मीणा, शांति लाल लोहार, चतर लाल मीणा, वैल चंद मीणा, धर्म चन्द कटारा, कमला बाई पाटिया, नेहा टांक, कालू राम लाहौर, विनोद जेठी, श्याम लाल ऋषभदेव, गोपाल लाल अवलि, पन्ना लाल मीणा, नारायण लाल कुम्हार, महेन्द्र कुमार तलाच, रामचंद्र राव, विजय कुमार वर्मा, मनोहर लाल लौहार, प्रभुलाल मेघवाल, सुरेश चंद्र सेन, पुरुषोत्तम लोहार, किशन लाल प्रेमशंकर जोशी आदि निवेशक भी उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News