उदयपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता रतन सिंह राव लगातार तीसरी बार बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य निर्वाचित

पूरे प्रदेश में 23 में से तीसरे नंबर पर विजय हुए

 | 
ratan-singh-rao-third-consecutive-bar-council-rajasthan-election-2026

 

Udaipur Times News, BarCouncilOfRajasthan , BarAssociation ,उदयपुर, 3 अगस्त 2026-  मेवाड़-वागड़ के अधिवक्ता समाज के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि बार एसोसिएशन उदयपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के पूर्व सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता रतन सिंह राव बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के वर्ष 2026 के चुनाव में लगातार तीसरी बार सदस्य पद पर निर्वाचित हुए हैं।

उन्होंने पूरे राजस्थान में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान पर जीत प्राप्त की, जिससे मेवाड़-वागड़ का नाम पूरे प्रदेश में गौरवान्वित हुआ है। RatanSinghRao

बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के 23 सदस्य पदों के लिए हुए इस प्रतिष्ठित चुनाव में प्रदेशभर से लगभग 234 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

यह चुनाव प्रदेश के अधिवक्ता समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसमें प्रत्येक उम्मीदवार ने व्यापक जनसंपर्क और समर्थन के आधार पर चुनाव लड़ा। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच रतन सिंह राव ने अधिवक्ताओं का अपार विश्वास प्राप्त करते हुए शानदार सफलता अर्जित की और पूरे राजस्थान में तीसरे स्थान पर विजयी रहे। रतन सिंह राव लंबे समय से अधिवक्ताओं के हितों, न्यायिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण तथा बार की गरिमा को बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं। BarCouncilOfRajasthan

बार एसोसिएशन उदयपुर के अध्यक्ष रहते हुए भी उन्होंने अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके अनुभव, सरल व्यक्तित्व और संघर्षशील नेतृत्व के कारण उन्हें पूरे राजस्थान के अधिवक्ताओं का व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ। मतगणना जोधपुर में जारी है जिसमें 23 सदस्य चुने जाएंगे, जहां रतन सिंह राव स्वयं उपस्थित रहे। UdaipurNews

जीत की घोषणा के बाद मेवाड़-वागड़ सहित पूरे प्रदेश से उन्हें बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है। BarAssociation

वे मंगलवार को अपने गृह नगर उदयपुर पहुंचेंगे, बार एसोसिएशन उदयपुर द्वारा भी स्वागत व अभिनंदन किया जाएगा एवं साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों द्वारा अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किए जाएंगे। रतन सिंह राव की यह ऐतिहासिक जीत केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि मेवाड़-वागड़ के अधिवक्ता समाज की एक बड़ी जीत मानी जा रही है।

लगातार तीसरी बार बार काउंसिल ऑफ राजस्थान का सदस्य चुना जाना उनके प्रति अधिवक्ताओं के अटूट विश्वास, कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। LegalNews

पूरे राजस्थान में तीसरे स्थान पर विजय प्राप्त कर उन्होंने मेवाड़-वागड़ को एक बार फिर प्रदेश स्तर पर नई पहचान दिलाई है। यह समस्त जानकारी बार एसोसिएशन उदयपुर के महासचिव लोकेश गुर्जर ने दी

#RatanSinghRao #BarCouncilOfRajasthan #RajasthanElection2026 #Udaipur #UdaipurNews #LegalNews #Advocates #Lawyers #BarAssociation #Mewar #Vagad #Rajasthan #Justice #LegalCommunity #RajasthanNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News