रवि मल्होत्रा द्वारा लिखित शख़्सियतें दी प्राइड ऑफ़ मेवाड़ पुस्तक का विमोचन

यह शख़्सियतें का तीसरा संस्करण है

 | 
ravi malhotra

उदयपुर के युवा पत्रकार और ग्लोबल पब्लिकेशन के डायरेक्टर रवि मल्होत्रा द्वारा लिखित शख़्सियतें दी प्राइड ऑफ़ मेवाड़ पुस्तक का विमोचन शहर के एक निजी होटल में आयोजित हुआ। 

आयोजन में सेलिब्रिटी गेस्ट मिस इंडिया - 2013 सिमरन आहूजा, डॉ. आनंद गुप्ता, रवि मल्होत्रा, समाज कल्याण बोर्ड सदस्य डॉ. दिव्यानी कटारा, विकास जोशी ने पुस्तक का विमोचन किया। 

पुस्तक के प्रकाशक रवि मल्होत्रा ने बताया की यह शख़्सियतें का तीसरा संस्करण है। इस पुस्तक में शहर की उन प्रतिभाओ के जीवन संघर्षो को लिखा गया है जिन्होंने शिक्षा, खेल, संगीत, योग, व्यापार, कला, समाज सेवा आदि क्षेत्रों ने उल्लेखनीय कार्य करते हुए देश दुनिया मे अपना नाम किया है।

इस अवसर पर 15 विशिष्ट प्रतिभाओ को प्राइड ऑफ मेवाड़ सम्मान से सम्मानित किया। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही 8 प्रतिभाओ को ग्लोबल इंस्पिरेशनल अवार्ड - 2023 से सम्मानित किया गया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News