री-नीट यूजी 2026: उदयपुर में तैयारियां पूरी, 21 जून को परीक्षा

29 परीक्षा केंद्रों पर 8,738 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सीसीटीवी, जैमर और एनटीए की विशेष घड़ियों से होगी निगरानी

 | 
Officials inspect examination centres in Udaipur ahead of the RE-NEET UG 2026 examination scheduled for June 21.

 

 

Udaipur Times News, Re-NEET EXAMS 2026 उदयपुर 20 जून 2026 - उदयपुर में 21 जून को आयोजित होने वाली नीट यूजी री-एग्जाम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीमों ने शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठकें लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

इस बार उदयपुर में 29 परीक्षा केंद्रों पर कुल 8,738 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अधिकांश केंद्र सरकारी विद्यालयों में बनाए गए हैं। शहर के गुरु गोविंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहित अन्य केंद्रों पर परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। RE-NEET EXAMS 2026 

परीक्षा केंद्रों पर रोल नंबर के अनुसार बैठने की व्यवस्था की गई है। नीट के सुपरवाइजरों ने भी विभिन्न केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए गए हैं।

अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रवेश द्वारों पर छाया के लिए टेंट लगाए गए हैं। परीक्षा ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण देने के साथ ही पूरी गंभीरता और सतर्कता से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। Udaipur News

इस बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा केंद्रों के लिए विशेष दीवार घड़ियां भी भेजी हैं, जिन पर NTA अंकित है। इसका उद्देश्य सभी अभ्यर्थियों को समान समय प्रबंधन की सुविधा उपलब्ध कराना है। परीक्षा हॉल में व्यक्तिगत घड़ियां ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। पिछले वर्षों में केंद्रों पर घड़ियों की उपलब्धता को लेकर शिकायतें मिलने के बाद यह व्यवस्था लागू की गई है। Education News Udaipur 

#RENEET2026 #NEETUG2026 #UdaipurNews #UdaipurTimes #RajasthanNews #EducationNews #ExamUpdate #NTA #MedicalEntranceExam #NEETExam #Udaipur #Rajasthan #StudentNews #IndiaEducation #CompetitiveExams

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News