3 मई को बाधित रहा एयरपोर्ट, अभी भी कई यात्रियों के रिफंड अटके पड़े

3 मई को रनवे पर डामर नहीं सूखने से रद्द कर दी गई सभी उड़ाने 

 | 
Udaipur airport

इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने की कवायद में जुटा उदयपुर का महाराणा प्रताप एयरपोर्ट अभी हाल ही में कस्टमर सेटिस्फेक्शन की रैंकिंग में डोमेस्टिक एयरपोर्ट की सूची में पहले पायदान पर रहा था। लेकिन 3 मई को उदयपुर एयरपोर्ट पर बाधित रही फ्लाइट्स की लैंडिंग हालाँकि 4 मई को दुरुस्त हो गई। एयरपोर्ट तो पुनः सुचारु रूप से शुरू हो गया लेकिन अभी भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। कई यात्रियों को अब तक टिकट का पैसा रिफंड नही हुआ हैं।

यात्रियों का कहना है कि उदयपुर एयरपोर्ट पर रन-वे कार्य चल रहा था तो इस बात की जानकारी हमें पहले से देना चाहिए थी। फ्लाइट कैंसिल व डायवर्ट होने से कोई बिज़नेस मिटिंग में शामिल नहीं हो सका तो कोई कनेक्टिंग फ्लाइट्स मिसिंग कर गया। वहीँ कई यात्री अन्य साधनों द्वारा गंतव्य स्थल पर जाने को मजबूर हुए। एयरलाइंस से अभी यात्रियों को रिफंड देने की बात कहीं थी लेकिन अभी भी कई यात्रियों को रिफंड प्राप्त नहीं हुआ हैं। 

मेरी पत्नी 12:30 की फ्लाइट से उदयपुर से दिल्ली जा रही थी। उनकी दिल्ली से ऑस्ट्रेलिया के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट थी। लेकिन एन मौके पर घरेलु फ्लाइट कैंसल हो गई। ऐसे में मेरे लिए परेशानी खड़ी हो गई। एयरलाइंस ने हमें विकल्प दिया कि हम अपना टिकट कैंसल करा कर अहमदाबाद से बुक करा लें। उन्होनें बताया कि इस संबंध में पूर्व में जानकारी देनी चाहिए थी ताकि लोगों को इतनी परेशानी नहीं होती। उस समय परेशानी होने के बाद भी हमें अब रिफंड के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। जबकि एयरलाइंस ने रिफंड की बात कही थी जब हम एयरपोर्ट पर सम्पर्क करते है तो हमसे माफी मांगते है और कोई जवाब नहीं देते हैं।- पैसेंजर शौकत अली 

यात्रियों की परेशानी के सम्बन्ध में एयरपोर्ट डायरेक्टर नंदिता भट्ट से सम्पर्क किया तो उन्होंने जानकारी दी की यात्रियों को रिफंड करना एयरलाइन्स की जिम्मेदारी है, अगर फिर भी यात्रियों को कुछ परेशानी हो रही है तो वह एयरलाइंस को निर्देश जारी करेंगी। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News