उदयपुर में क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला “वार्तालाप” आयोजित
उदयपुर 23 अगस्त 2025। भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय, जयपुर की ओर से आज उदयपुर में क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला “वार्तालाप” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मीडिया कार्यशाला एवं केन्द्रीय संचार ब्यूरो, द्वारा केंद्र सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों पर लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन बाबुलाल खराडी, मंत्री, जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग, राजस्थान सरकार तथा ताराचंद जैन, विधायक, उदयपुर शहर ने किया। इस एक दिवसीय कार्यशाला में उदयपुर शहर तथा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत 100 से अधिक प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडियाकर्मियों ने भाग लिया।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए केबिनेट मंत्री बाबुलाल खराडी ने मीडिया से कहा कि वे तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग करें ताकि समाज में उनकी विश्वसनीयता और बढ़ सके। उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि वे सरकार के अच्छे कार्यों का प्रचार प्रसार करने के साथ सरकार कि जनकल्याणकारी योजनाओं कि जानकारी भी आमजन तक पहुंचाये ताकि वे उसका लाभ उठाया सकें।
सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के समय सोशल मीडिया पर अनेक भ्रांतियों के समाचार प्रकाशित किए गए थे उन खबरों के बारे में सरकारी मीडिया के माध्यम से जांच की गई तो वे खबर झूठी या गलत पाई गई।
इस अवसर पर पत्र सूचना कार्यालय, जयपुर की अपर महानिदेशक श्रीमती ऋतु शुक्ला ने कार्यालय की गतिविधियों का ब्यौरा देने के साथ ही “वार्तालाप” के उद्देश्यों पर प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने वार्तालाप के उद्देश्य, क्षेत्रीय मीडिया के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर, जिला स्तर पर कार्य कर रहे पत्रकारों को केंद्र सरकार की योजनाओं और सम-सामयिक विषयों के बारे में विस्तृत जानकारी देना है ताकि वे अपने प्रचार माध्यम से लोगों को जागरूक कर सकें। उन्होंने सोशल मीडिया और डिजिटल मीडियाकर्मियों से कहा कि अपने डिजिटल मीडिया के बारे में सूचना प्रसारण मंत्रालय को आवेदन करके सूचित करना भी अनिवार्य है |
इस अवसर पर भारत मानक ब्यूरो की राजस्थान प्रमुख कनिका कालिया ने कहा कि उपभोक्ता सशक्तिकरण में मीडिया की महती भूमिका है। उन्होंने मीडिया से आहवाहन किया कि वे आमजन को बैंकिंग सायबर फ्रॉड को रोकने के लिये आमजन में जागरूकता लाने का प्रयास करें।
इस अवसर पर पत्र सूचना कार्यालय जयपुर के उप निदेशक धर्मेश भारती ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यशाला का संचालन एवं का आभार केन्द्रीय संचार ब्यूरो के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने किया।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
