भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत: उदयपुर के गुलाब बाग बर्ड पार्क में लगाए गए कूलर और ग्रीन नेट

43 डिग्री तापमान के बीच वन विभाग ने 300 से अधिक पक्षियों को गर्मी से बचाने के लिए किए विशेष इंतजाम, फव्वारों से दी जा रही नमी

 | 
Forest Department coolers and green nets installed at Gulab Bagh Bird Park in Udaipur to protect birds during 43°C heatwave

उदयपुर 20 मई 2026 - राजस्थान में भीषण गर्मी का दौरा चल रहा है,और उदयपुर में भी तापमान 43 डिग्री तक पहुंच चुका है ।

 भीषण गर्मी से ना सिर्फ इंसान बल्कि वन्यजीव भी परेशान है। उदयपुर के ऑक्सीजन हब कहे जाने वाले गुलाब बाग में पक्षियों को गर्मी से बचाने के लिए वन विभाग द्वारा कई व्यवस्थाएं की है । गुलाब बाग में प्रदेश का पहला बर्ड पार्क है, जहां पक्षियों को गर्मी से बचाने के लिए पिंजरों पर ग्रीन नेट और कुलर लगाए गए हैं ।  

यहीं नहीं, नमी देने के लिए फ़ँवारे भी लगाए गए हैं । गुलाब बाग के फॉरेस्टर राजेंद्र कुमार ने बताया कि तेज गर्मी के कारण 300 से ज्यादा पक्षियों के लिए अलग - अलग व्यवस्था की है ।  

जो ठंडे देशों के पक्षी है उनके लिए कुलर, ग्रीन नेट के साथ फुंवारे लगाए है ।  

#Udaipur #Rajasthan #Heatwave #UdaipurNews #RajasthanNews #GulabBagh #BirdPark #Wildlife #SummerHeat #Environment #Climate #ForestDepartment #UdaipurUpdates #RajasthanTourism #ExtremeHeat #BirdConservation #LocalNews #Mewar #UdaipurCity

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News