Udaipur Times, Udaipur-Chittorgarh NH-76: उदयपुर से चित्तौड़गढ़ के बीच 93.5 किलोमीटर लंबे सिक्सलेन हाईवे निर्माण से जुड़े मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को बड़ी राहत मिली है। मध्यस्थता अधिकरण ने हाईवे निर्माता कंपनी TRIL Roads Private Limited के 366.53 करोड़ रुपये के दावों को खारिज कर दिया है। इसमें कोविड के दौरान काम में देरी और बढ़ी लागत के लिए मांगे गए 238.18 करोड़ रुपये भी शामिल हैं।
इस मामले में अधिकरण ने TRIL Roads Private Limited कंपनी के केवल 14.51 करोड़ रुपये के दावे स्वीकार किए। इसके अलावा, कंपनी को 2.82 करोड़ रुपये की सशर्त वापसी की अनुमति दी गई।
वहीं, NHAI के पक्ष में 33.54 करोड़ रुपये के दावे भी मंजूर किए गए। इसमें हाईवे के कुछ काम हटाए जाने पर 27 करोड़ रुपये की वसूली, सड़क का सही रखरखाव नहीं करने पर 4.03 करोड़ रुपये और तय समय के बाद टोल वसूलने पर 2.51 करोड़ रुपये शामिल हैं।
आपको बता दे की उदयपुर चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-76 (NH-76 के 93.5 किलोमीटर लंबे को सिक्स लेन का बनाने से जुड़ा है। हाईवे निर्माता कंपनी और NHAI के बीच हुए समझौते को लेकर विवाद चल रहा था।