गीतांजली यूनिवर्सिटी में 77वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन
उदयपुर 27 जनवरी 2026। गीतांजली यूनिवर्सिटी के विशाल प्रांगण में 77वें गणतंत्र दिवस का गरिमामय आयोजन बड़े उत्साह और राष्ट्रीय भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गीतांजली ग्रुप के चेयरमैन जे. पी. अग्रवाल रहे। वहीं गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में वाईस चेयरमैन कपिल अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल सहित गीतांजली यूनिवर्सिटी की लीडरशिप टीम की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
कार्यक्रम की शुरुआत जे. पी. अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके पश्चात पूरा प्रांगण राष्ट्रगान की गूंज से राष्ट्रभक्ति में सराबोर हो गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. राजीव पांडेय व डॉ उदिची कटारिया द्वारा किया गया।
इस अवसर पर गीतांजली यूनिवर्सिटी एवं मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा भव्य परेड का प्रदर्शन किया गया। साथ ही विश्वविद्यालय के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान गीतांजली में 10 वर्षों से कार्यरत डॉक्टर्स, फैकल्टी सदस्यों एवं कर्मचारियों को फैसिलिटेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया, जो संस्थान की एम्प्लॉई सेंट्रिसिटी की सोच का उत्कृष्ट उदाहरण है।
समारोह के समापन पर लगभग 200 विद्यार्थियों द्वारा एक साथ मंच पर दी गई भव्य गाला प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंग-बिरंगी वेशभूषा में नृत्य करते विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुति के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का हर्षोल्लासपूर्ण समापन हुआ।
