एमबी अस्पताल में रेजीडेंट डॉक्टरो की हड़ताल समाप्त

काम पर लौटे डॉक्टर्स 

 | 
MBGH

उदयपुर 2 अगस्त 2024। रेजिडेंट डॉक्टर्स स्टाइल पद वेतन और हर जैसी मांगों गुरुवार शाम को आखिर कर पूरी हो गई जिसके बाद सभी रेजिडेंट डॉक्टर्स अपनी हड़ताल ख़तम कर बीती रात 11 बजे से फिर से काम पर लौट आए।

रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन उदयपुर के प्रेजिडेंट डॉ. दीपक निनामा ने बताया की उनकी मांगे पूरी कर दी गई हैं जिसके चलते उन्होंने अपनी हड़ताल को खत्म करने का निर्णय लिया हैं और एक बारे फिर काम पर लौट आए हैं।

गौरतलब है की उदयपुर संभाग के सबसे बड़े चिकित्सालय महाराणा भूपाल चिकित्सालय में पिछले दो दिनों से रेजिडेंट डॉक्टर्स स्टाइपंड और वेतन जैसी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे । हड़ताल के चलते एमबी के आउटडोर में आने वाले मरीजों को भी लंबी कतारों में लगकर 2 से 3 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा था और हॉस्पिटल की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थीं । 

आउटडोर में प्रतिदिन हजारों मरीज इलाज के लिए आते हैं जहां सीनियर डॉक्टर के साथ रेजिडेंट डॉक्टर मरीज को देखते हैं, लेकिन दो दिनों से रेजिडेंट डॉक्टर की हड़ताल के चलते अब अस्पताल में व्यवस्था सीनियर डॉक्टरों के भरोसे हैं वही 50 से अधिक ऑपरेशन भी दो दिनों में टाले जा चुके हैं और सभी सीनियर डॉक्टरों की छुट्टियां भी कैंसिल कर दी गई थे । 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News