उदयपुर में रेंजिडेंट डॉक्टर्स का दो घंटे कार्य बहिष्कार

नीट पीजी काउंसलिंग में देरी से रेजिडेंट नाराज़

 | 
DOCTOR STRIKE

केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ दिखा गुस्सा

नीट पीजी काउंसलिंग में देरी और दिल्ली में आंदोलन कर रहे रेजिडेंट्स डॉक्टर्स पर पुलिस की ओर से की गई कार्यवाही के विरोध में आज उदयपुर के RNT मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स ने दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान सुबह 9 बजे से 11 बजे तक तमाम डॉक्टर्स सांकेतिक हड़ताल पर रहे। डॉक्टर्स ने कलेक्ट्रेट से एमबी अस्पताल तक मार्च निकाला।

उदयपुर रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के महासचिव डॉ. पीयूष ने कहा कि दिल्ली में जिस तरह का बर्ताव पुलिस ने डॉक्टर्स के साथ किया, हम उसका विरोध करते हैं। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करे। 

रेजिडेंट का कहना था कि उनकी नीट-पीजी की काउंसलिंग को लेकर मांग पहले से ही है। वहीं, दिल्ली में सोमवार को जो हुआ वह गलत था। उनके जिन साथियों को गिरफ्तार किया गया है, उन्हें छोड़ा जाए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News