नाबालिग बालिका के लापता होने के मामले मे क्षत्रवासियों ने किया थाने का घेराव

जल्द बालिका को दुंद कर लाने की मांग की 
 | 
Missing Minor Girl Mavli

 

Udaipur Times News , Girl Missing , उदयपुर 11 नवंबर 2026 - जिले के मावली ब्लॉक मे 16 वर्षीय एक बालिका के लापता हो जाने के मामले को लेकर कोई कार्यवाही नहीं होने के चलते बुधवार को क्षेत्रवासियों ने थाने का घेराव किया । 

बुधवार दोपहर 3 गांव के करीब 200 से अधिक लोग थाने के बाहर पहुंचे और घेराव करते हुए बालिका के लापता होने को लेकर संतोषजनक कार्यवाही करने और उसे ढूंढकर लाने की मांग की । Missing Person 

सवाणीय के सरपंच ने बताया की 4 नवंबर 2026 से गांव की रहने वाली 16 वर्षीय बालिका संगीता घर से लापता हो गई , इस घटना को लेयकर पहले घर वालों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की और नहीं मिलने पर स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी और गुमशुदगी भी दर्ज करवाई लेकिन इतने दिन बीत  जाने के बाद भी इसकी कोई जानकारी नहीं मिलने के चलते बुधवार को सभी ने थाने का घेराव किया , जिसपर अधिकारियों ने अगले 2 दिनों मे  संतोषजनक जवाब देने और बालिका को ढूंढ कर लाने की बात कही है । Udaipur News 

सरपंच ने बताया की अधिकार्यों के आश्वासन के बाद उन्होंने धरण प्रदर्शन समाप्त किया , उन्होंने सभी से गुजारिश की है की बालिका के बारे मे कोई जानकारी मिले तो पुलिस तुरंत सूचना दे । 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News