गंदगी मिलने पर रेस्टोरेंट संचालक से वसूली 9000 की शास्ति

लगातार दूसरे दिन भी स्वास्थ शाखा ने की कार्यवाही

 | 
UMC

उदयपुर 19 दिसंबर 2024। नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर लगातार कार्रवाई करते हुए शास्ति वसूली जा रही है, बुधवार को भी स्वास्थ शाखा द्वारा सफाई व्यवस्था लापरवाही पाए जाने पर रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ₹9000 की शास्ति काटी गई।

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने को लेकर कई तरह के कार्य किए जा रहे हैं। सर्वप्रथम शहर में निगम अधिकारियों द्वारा समझाइश की गई एवं इसके बाद निगम द्वारा सख्त कार्रवाई शुरू की गई है। 

इसी के अंतर्गत बुधवार को राडा जी चौराहा स्थित रेस्टोरेंट संचालक द्वारा आसपास पर गंदगी फैलाई जा रही थी साथ ही रेस्टोरेंट संचालक ने सीवर कनेक्शन भी नहीं ले रखा था, ऑयल और मल आदि को खुले स्थान पर बहाया जा रहा था। रेस्टोरेंट में धुएं, छौंक को निकालने इत्यादि की समुचित व्यवस्था नहीं होने से आसपास के निवासियों, राहगीरों को भारी परेशानी हो रही थी। इसी को लेकर नगर निगम की स्वास्थ शाखा ने रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ₹9000 की शास्ति वसूली कर भविष्य में सभी व्यवस्थाएं नियमों अनुसार रखने के निर्देश दिए हैं। 

निगम ने पहले भी दि थी चेतावनी

नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि नगर निगम द्वारा रेस्टोरेंट संचालक को पहले भी चेतावनी दी थी जिसकी भी पालन नहीं की गई है। बार-बार कहने की बावजूद यदि कोई आदेश की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ निगम को सख्त कार्रवाई करने हेतु मजबूर होना पड़ता है। सरकार द्वारा सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालन हेतु नियम बना रखे हैं जिनकी पालना सुनिश्चित करवाना निगम म कर्तव्य है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News