रेस्टोरेंट संचालक को बनाना होगा ग्रीस चैंबर

दो रेस्टोरेंट की खिलाफ बनाया चालान

 | 
restaurants

उदयपुर 6 जनवरी 2024। नगर निगम द्वारा शुक्रवार को सफाई अभियान में कार्रवाई करते हुए जिला कलेक्टर के निर्देश पर गंदगी फैला रहे रेस्टोरेंट संचालकों पर शास्ति वसूली गई। 

नगर निगम उपमहापौर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि शुक्रवार को जिला कलक्टर द्वारा कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान देहलीगेट पर अनियमितताएं मिली। 

कलेक्टर ने देहली गेट स्थित रेस्टोरेंट के ग्रीस चैंबर को चेक किया गया जिसमे दो रेस्टोरेंट के ग्रीस चैंबर पूरी तरह चौक मिले। कलक्टर ने तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निर्देश की पालना में कार्रवाई करते हुए दोनों दया और मीरा रेस्टोरेंट के खिलाफ 5- 5 हजार की शास्ति काटी गई साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि पुनः इस प्रकार के हालात पाए गए तो और सख्त कार्रवाई अमल में ले जाएगी। 

सभी होटल रेस्टोरेंट को बनाने होंगे ग्रीस चैंबर

जिला कलेक्टर ने शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा को निर्देश दिया कि उदयपुर में जितने भी रेस्टोरेंट एवं होटल संचालित किए जाते हैं उनको आवश्यक रूप से ग्रीस चैंबर बनवाने होंगे यदि किसी भी होटल या रेस्टोरेंट के पास ग्रीस चैंबर नहीं मिला तो उनका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा साथ ही जुर्माना भी वसूला जाएगा।


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News