युवा प्रतिभा सम्मान प्रतियोगिता के परिणाम जारी

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर द्वारा आयोजन 

 | 
yuva pratibha samman

उदयपुर 4 मार्च 2024। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर द्वारा राजस्थान की लोक गायन, लोक नृत्य, लोक वाद्य वादन तथा लोकनाट्य क्षेत्र में कला साधना करने वाले 18 से 30 आयु वर्ग की युवा प्रतिभाओं के सम्मान के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन शिल्पग्राम में संपन्न हुआ।

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि इस प्रतियोगिता के परिणाम निम्नानुसार रहे। लोक नृत्य में दिया श्रीमाली, लोक गायन में विशाल कलावंत, लोक वाद्य वादन में शरीफ खान तथा लोकनाट्य गवरी में राजू गमेती का श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए चयन किया गया। इन सभी विजेता प्रतिभागियों को 10 हजार रूपए पुरस्कार राशि तथा प्रमाण पत्र प्रदान किये जावेंगे।

इस प्रतियोगिता के निर्णायक विलास जानवे, श्रीमती विजयलक्ष्मी आमेटा एवं श्रीमती पामिल मोदी थे। इस प्रतियोगिता में लोक गायन, लोक नृत्य, लोक वाद्य वादन तथा लोकनाट्य विधाओं के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का संचालन राकेश मेहता प्रभारी शिल्पग्राम ने किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News