यूपी का मंदबुद्धि युवक भटक कर पहुंचा उदयपुर

मानसिक विक्षिप्त युवक को पुलिस सुरक्षा के साथ यूपी लेकर जायेगी और यूपी के सीडब्ल्यूसी मेंबर को सौंप कर आयेगी
 | 
mentally challenged youth

उदयपुर 22 जून 2022 ।  बुधवार को यूपी का रहने वाला एक मंदबुद्धि युवक 5 दिन पूर्व उदयपुर पहुंच गया। लावारिस सड़कों पर घूम रहे इस युवक की जानकारी क्षेत्र के लोगो ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) मेंबर को दी। जानकारी मिलते ही सीडब्ल्यूसी मेंबर मौके पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित अपने पास रखा।

बाल संरक्षण अधिकारी मीना शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार सरकारी प्रक्रिया पूर्ण कर इस बच्चे को अन्य समाजसेवी संस्थान को सौंपना था लेकिन युवक की मानसिक स्थिति सही नहीं होने के चलते संस्थानों के संचालकों ने बच्चों को अपने पास रखने के लिए मना कर दिया जिसके बाद मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारियों को इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए बैठक कर बच्चे को उनके गृह जिले के निवास स्थल में ही भेजने का निर्णय लिया।

मीना शर्मा बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया की अब मानसिक विक्षिप्त युवक को पुलिस सुरक्षा के साथ यूपी लेकर जायेगी और यूपी के सीडब्ल्यूसी मेंबर को सौंप कर आयेगी। साथ ही मानसिक विक्षिप्त युवक के परिजनों के साथ समझाइश कर पुनःपुनर्वास करवाए जाएगा ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News