e-Lottery से अलॉट किए RIICO ने राजस्थान मे 203 प्लॉटस

 | 
203 Plots allot by RIICO

 

Udaipur Times, Rajasthan News, RIICO Plot Allotment: राजस्थान में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से RIICO की प्रत्यक्ष आवंटन योजना-2025 के 14वें चरण में 203 औद्योगिक भूखण्डों के लिए e-Lottery आयोजित की गई।

18 औद्योगिक भूखण्डों पर शीघ्र ही निर्णय किया जायेगा। इन 203 भूखण्डों का कुल क्षेत्रफल लगभग 91 एकड़ तथा अनुमानित मूल्य करीब 128 करोड़ रुपये है। इनके माध्यम से प्रदेश में 850 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश और 2,500 से अधिक लोगों के लिए रोजगार सृजन की संभावना है। 

प्रत्यक्ष आवंटन योजना के 14वें चरण में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में निवेशकों ने रुचि दिखाई। इनमें प्रमुख रूप से धुनवाला (भीलवाड़ा) के 9 भूखण्डों के लिए 25 आवेदन, बोरानाडा एक्सटेंशन (बोरानाडा) के 5 भूखण्डों के लिए 33 आवेदन, थौलाई (जयपुर) के 15 भूखण्डों के लिए 17 आवेदन, गोगेलाव (नागौर) के 13 भूखण्डों के लिए 16 आवेदन तथा श्रीनगर टोडारायसिंह (सवाई माधोपुर) के 4 भूखण्डों के लिए 18 आवेदन प्राप्त हुए।

प्रत्यक्ष आवंटन योजना के अंतर्गत राइजिंग राजस्थान के तहत राज्य सरकार के साथ एमओयू करने वाले निवेशकों को लाभ दिया जा रहा है। योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एक भूखण्ड के लिए केवल एक आवेदन प्राप्त होने पर सीधे आवंटन का प्रावधान है, जबकि एक से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में ई-लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया जाता है।

उल्लेखनीय है कि प्रत्यक्ष आवंटन योजना के पूर्व के 13 चरणों में अब तक 2300 से अधिक औद्योगिक भूखण्डों का आवंटन किया जा चुका है। इनके माध्यम से प्रदेश में 21,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश तथा 46,000 से अधिक लोगों के लिए रोजगार सृजन का मार्ग प्रशस्त हुआ है। 

रीको का उद्देश्य निवेशकों को बेहतर औद्योगिक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए राजस्थान में औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसरों को गति देना है। प्रत्यक्ष आवंटन योजना इसी उद्देश्य की पूर्ति की दिशा में रीको की एक महत्वपूर्ण पहल है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News