RIICO ने 1011 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी किए

 | 
RIICO Issued Work Order For Development Order

 

 

Udaipur Times, RIICO, Rajasthan News: राजस्थान मे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट को गति देने और इन्वेस्टर्स को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में RIICO लगातार प्रयासरत है। इस कड़ी मे RIICO ने विकास कार्यों के लिए 1011 करोड़ रुपये के कार्यादेश जारी किए गए, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह राशि लगभग 400 करोड़ रुपये थी।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में 1 अप्रैल से 31 अगस्त 2026 तक RIICO ने भूखण्ड आवंटन, राजस्व प्राप्ति, विकास कार्यों तथा नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। RIICO द्वारा इस अवधि में 1491 भूखण्डों का आवंटन किया गया, जबकि वर्ष 2025-26 की इसी अवधि में 669 भूखण्ड आवंटित किए गए थे। इसी प्रकार उद्यमियों को आवंटित भूमि/भूखण्ड की राशि भी पिछले वर्ष के 1477 करोड़ रुपये से बढ़कर लगभग 1903 करोड़ रुपये हो गई है।

नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास की दिशा में भी RIICO ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। पिछले वर्ष की इसी अवधि में जहां 5 नए औद्योगिक क्षेत्र खोले गए थे, वहीं वर्ष 2026-27 में अब तक 14 नए औद्योगिक क्षेत्र खोले जा चुके हैं। यह औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तार और राज्य में उद्योगों के लिए नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति है।

RIICO औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए रीको द्वारा जारी कार्यादेशों में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस अवधि में विकास कार्यों के लिए 1011 करोड़ रुपये के कार्यादेश जारी किए गए, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह राशि लगभग 400 करोड़ रुपये थी। विकास कार्यों पर व्यय में भी रीको ने तेजी दिखाई है। 1 अप्रैल से 31 अगस्त 2026 तक विकास कार्यों पर 301 करोड़ रुपये व्यय किए गए, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 141 करोड़ रुपये व्यय हुए थे। 

इसके अतिरिक्त, राजस्व प्राप्ति के क्षेत्र में भी रीको ने सकारात्मक प्रगति दर्ज की है। 1 अप्रैल से 31 अगस्त 2026 तक रीको को कुल 1179 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में कुल प्राप्ति 1012 करोड़ रुपये थी। 

RIICO की इन उपलब्धियों से स्पष्ट है कि राज्य में औद्योगिक आधारभूत संरचना के विस्तार, उद्यमियों को भूखण्ड उपलब्ध कराने, नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास तथा विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में भी इन प्रयासों के माध्यम से राजस्थान में औद्योगिक गतिविधियों को और गति मिलने तथा निवेश एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News