RIICO की बड़ी पहल: अब औद्योगिक क्षेत्रों में मिलेंगी खेल सुविधाएं, युवाओं को मिलेगा उद्योग शुरू करने का मौका
Udaipur Times, RIICO Latest News: 1 जून 2026 । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर RIICO द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में खेल सुविधाओं के विकास और ‘प्लग एंड प्ले’ आधारित सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। RIICO Latest News
RIICO द्वारा प्लग एंड प्ले तथा स्पोर्ट्स फैसिलिटी के लिए आवेदन आमंत्रित किये थे। ऐसे 15 भूखंडों पर ई-बिडिंग हुई है। अतः इन 15 भूखंडों का रेंटल बेसिस पर आवंटन किया जा रहा है, जिसमें 12 भूखंड खेल सुविधाएं और 3 भूखंड ‘प्लग एंड प्ले’के लिए है। Plug and Play Facility
जयपुर जिले में सीतापुरा फेज-तृतीय, अपैरल पार्क और बगरू (छितरौली), कोटा के इंद्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र, जोधपुर के बोरानाडा, सिरोही के आबू रोड (अर्बुदा), खैरथल-तिजारा के भिवाड़ी (करौली), झुंझुनू-द्वितीय, अजमेर के किशनगढ़, पाली फेज-IV, सवाई माधोपुर के खेरड़ा और सीकर के रींगस विस्तार औद्योगिक क्षेत्रों में खेल सुविधाओं के लिए भूखंडों का आवंटन किया जा रहा है। जयपुर जिले के सीतापुरा फेज-तृतीय, जोधपुर के बोरानाडा स्थित एग्रो फूड पार्क तथा कोटा के एग्रो फूड पार्क (रानपुर) में प्लग एंड प्ले के लिए भूखंडों का आवंटन किया जा रहा है। Industrial Plots Allotment
इन आवंटित किये जा रहे भूखंडों का कुल क्षेत्रफल करीब 9 एकड़ है, जिससे करीब 228 लाख रूपए का वार्षिक किराया RIICO को प्राप्त होगा। उक्त भूखंडों का आवंटन 15 वर्षों के लिए किया जा रहा है। तत्पश्चात 10 वर्षों का विस्तार भी नियमानुसार दिया जा सकेगा। RIICO Latest News
यह सुविधाएं नए उद्यमियों को बिना किसी शुरुआती निर्माण बाधा के तुरंत काम शुरू करने में मदद करेंगी और रोजगार के नए अवसर सृजित करेंगी। RIICO Latest News
