लेकसिटी मॉल के पीछे रास्ता तो खोल दिया लेकिन धूल के गुबार से क्षेत्रीय जनता परेशान

जिम्मेदार उस कच्चे मार्ग को पक्का करना भूल गए
 | 
 Lake City Mall Link Road: Residents disturbed by dust 

उदयपुर 10 अक्टूबर 2024। लेकसिटी मॉल के सामनें सड़क धसें हुए कुछ माह बीत चुके है। इस मार्ग जनता को दुर्गा नर्सरी की ओर जाने के लिये लेकसिटी मॉल के पीछे सुखाड़िया निवास पर एक वैकल्पिक मार्ग खोल तो दिया लेकिन जिम्मेदार उस कच्चे मार्ग को पक्का करना भूल गए। 

क्षेत्रीय निवासियों ने बताया कि इस उड़ती धूल का परिणाम यह निकल रहा है कि उस मार्ग से प्रतिदिन दुपहिया व चार पहिया वाहनों से उड़ रहे धूल के गुबार से क्षेत्रीय जनता का रहना मुश्किल हो रहा है। वह धूल उ़ड़ कर उनके मकानों व कार्यालयों में आ रही है। 

स्थानीय निवासी बया ने बताया कि इस क्षेत्र में स्थित विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारी भी काफी परेशान हो रहे है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News