राजस्थान के डूंगरपुर, बांसवाड़ा समेत 25 जिलों में बिछेगा सड़कों का जाल, 882 करोड़ की लागत से बनेगी 137 सड़कें, देखें पूरी लिस्ट

 | 
Rajasthan Road Projects

Udaipur Times, Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश में आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण और बजट घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। इसी क्रम में बजट घोषणाओं के अनुसार विभिन्न जिलों में 137 सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों के लिए 882.54 करोड़ रुपये की वित्तीय सहमति प्रदान की गई है। इनके लिए जल्द ही निविदा प्रक्रिया प्रारम्भ की जाएगी। Rajasthan News

मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए विभागीय समन्वय और त्वरित निर्णय प्रक्रिया के साथ कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में कार्यों को मिली मंजूरी के अनुसार फलौदी, जोधपुर, ब्यावर, अलवर, बाड़मेर, बालोतरा, दौसा, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, करौली, नागौर, पाली, सवाई माधोपुर, सीकर, सलूंबर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, जालोर, बारां, श्रीगंगानगर, झालावाड़, जयपुर, भरतपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़ और धौलपुर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण को नई गति मिलेगी। इन कार्यों के पूर्ण होने से आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ ही प्रदेश की विकास यात्रा को नए आयाम मिलेंगे। Road Development Rajasthan

मुख्यमंत्री का स्पष्ट विजन है कि बजट की प्रत्येक घोषणा समयबद्ध तरीके से पूरी हो और उसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। यह वित्तीय सहमति उसी संकल्प को साकार करने की दिशा में एक और मजबूत कदम है। Rajasthan News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News