अहमदाबाद की रेपिड एक्शन फोर्स की प्लाटून ने किया शहर के अति सवेंदनशील क्षेत्र हाथीपोल में किया रुट मार्च

अहमदाबाद गुजरात की प्लाटुन ने किया रूट मार्च

 | 
root march

उदयपुर 5 नवंबर 2022 । पुलिस ने शहर के अति सवेंदनशील क्षेत्र हाथीपोल में 100 बटालियन द्रुत कार्य बल, अहमदाबाद गुजरात की प्लाटुन ने रूट मार्च किया। 

ज़िले की हाथीपोल थाना पुलिस ने ज़िला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा के निर्देश अनुसार एक विशेष अभियान चलाकर आज शनिवार  को जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर विकास शर्मा के निर्देशन में उदयपुर शहर के अति सवेंदनशील क्षेत्र हाथीपोल में 100 बटालियन द्रुत कार्य बल, अहमदाबाद गुजरात की प्लाटुन ने योगेश चौहान थानाधिकारी हाथीपोल मय टीम के साथ संवेदनशील क्षेत्र की जानकारी प्राप्त की। 

वरिष्ठ नागरिकों समाजसेवीयों व गणमान्य लोगों से मेल मिलाप कर पूर्व में घटित दगां क्षेत्रों की जानकारी हासिल की व आपातकालीन स्थिति में साम्प्रदायिक दंगों के दौरान परिस्थिति को नियत्रंण करने में सहायक मुख्य संसाधनों का पता लगाना व सुरक्षा बलो की छवि को मजबुत बनाने व असामाजिक तत्वों को कडी चुनौती पेश करते हुये रुट मार्च थाना सर्कल में किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News