Udaipur Times, Railway News: रेलवे ने 497 करोड़ रुपये की लागत से महाराष्ट्र के चौक-कर्जत रेलवे खंड (10.86 किमी) के दोहरीकरण को मंजूरी दे दी है। चौक-कर्जत खंड पनवेल-चौक-कर्जत मार्ग का हिस्सा है। इस खंड को दोहरीकरण करने से मौजूदा एकल-लाइन खंड पर अतिरिक्त क्षमता उपलब्ध होगी और ट्रेनों की आवाजाही में सुधार होगा। Doubling of Chouk-Karjat Railway Section
यह परियोजना रेलवे नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से दोहरीकरण, तिहरीकरण, चौगुनीकरण, फ्लाईओवर और बाईपास कार्यों के अंतर्गत स्वीकृत की गई है। Doubling of Chouk-Karjat Railway Section
परियोजना पूरी होने पर, इस खंड से प्रतिदिन दोनों दिशाओं में पांच अतिरिक्त यात्री ट्रेनों के चलने की उम्मीद है। इस परियोजना से प्रति वर्ष 18.35 मिलियन टन (MTPA) अतिरिक्त माल ढुलाई यातायात की उम्मीद है। इससे मालगाड़ियों की लेट लतीफी को कम करने में भी मदद मिलेगी। Doubling of Chouk-Karjat Railway Section