575 करोड से निखरेंगी जयपुर की तस्वीर, बनेंगे एलिवेटेड रोड, फूड एरिना ड्रेनेज, फुटपाथ और सेक्टर रोड

 | 
Jaipur Development Authority

 

Udaipur Times, Jaipur Development Authority, Jaipur News: जयपुर शहर में यातायात व्यवस्था, सड़क आधारभूत ढांचे, जल निकासी, पैदल यात्रियों की सुविधाओं तथा प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों के विकास जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में सोमवार को PWC की 10वीं बैठक आयोजित हुई जिसमें विभिन्न विकास कार्यों के लिए 575 करोड़ रुपये से अधिक की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई। Jaipur Development Authority

बैठक में गोपालपुरा बाईपास पर त्रिवेणी नगर ROB से गुर्जर की थड़ी के निकट तक एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य के लिए 250.85 करोड़ रुपये की संशोधित प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई। Elevated Road Jaipur

रामनिवास बाग में फूड एरिना के विकास, निर्माण, कंसल्टेंसी, संचालन एवं रखरखाव के कार्य के लिए EPC मोड पर 6.37 करोड़ रुपये, विद्याधर नगर, जोन-B-1 में MICE (मीटिंग्स, इंसेंटिव्ज, कॉंफ्रेंसेज एंड एक्जीबिशन्स) सेंटर के निर्माण कार्य के लिए 42.22 करोड़ रुपये और शहर में जल निकासी व्यवस्था के लिए बेनाड़ रोड, मुरलीपुरा, झोटवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया, निवाई रोड एवं आसपास के क्षेत्रों में ड्रेनेज कार्य के लिए 58.36 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई। Food Arena Jaipur

जोन-C2 में विभिन्न प्रमुख मार्गों पर फुटपाथ निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए 6.33 करोड़ रुपये, जोन-C2 स्थित मानसरोवर के शिप्रा पथ के होलिस्टिक डेवलपमेंट के लिए 26.32 करोड़ रुपये और जोन-C2 में दुर्गापुरा रोड पर सी.के. बिरला के निकट से त्रिवेणी नगर स्थित संस्कृत विश्वविद्यालय तक सेक्टर रोड के निर्माण के लिए 8.53 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई। Jaipur Roads 

कालवाड़ रोड पर NH बाईपास से बांडी नदी तक तथा निवाई रोड, जोन-12 क्षेत्र में स्टॉर्म वाटर ड्रेन निर्माण कार्य के लिए 176.22 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई। Jaipur Development Authority

JDC ने कहा कि इन विकास कार्यों से जयपुर की यातायात व्यवस्था, सड़क एवं ड्रेनेज आधारभूत ढांचे, पैदल यात्री सुविधाओं, प्रमुख मार्गों के विकास तथा सार्वजनिक स्थलों के समग्र विकास को गति मिलेगी। Jaipur Development Authority

बैठक में JDA सचिव डॉ. गौरव सैनी, अतिरिक्त आयुक्त भूमि प्रतिभा पारीक, निदेशक योजना मृणाल जोशी, निदेशक वित्त सुरेश वर्मा, निदेशक अभियांत्रिकी सर्व देवेंद्र गुप्ता, अजय गर्ग सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News