RSS प्रमुख मोहन भागवत 16 को उदयपुर में उदयपुर
प्रताप गौरव केंद्र और गांधी ग्राउं में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल, हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने पर करेंगे संबोधित
Udaipur Times News, Event News , उदयपुर 15 जून 2026 - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक श्री मोहन भागवत 16 जून को उदयपुर प्रवास रहेंगे। जिला कलक्टर ने श्री भागवत की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार भागवत 16 जून को शाम 7.25 बजे विमान से महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग द्वारा प्रताप गौरव केंद्र आएंगे। Udaipur News
उनका रात्रि विश्राम वहीं रहेगा। अगले दिन सुबह 8 बजे प्रताप गौरव केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। Maharana Pratap Jayanti
सुबह 10.40 बजे गांधी ग्राउंड पहुंच कर हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर संबोधित करेंगे। इसके पश्चात् 12.10 बजे पुनः प्रताप गौरव केंद्र पहुंच कर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। भागवत शाम 4.30 बजे महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पहुंच कर मुंबई के लिए प्रस्थान करेंगे।
#MohanBhagwat #RSS #Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #MaharanaPratap #MaharanaPratapJayanti #HaldighatiVictory #PratapGauravKendra #GandhiGround #RSSChief #PoliticalNews #IndiaNews #BreakingNews #UdaipurTimes
