उदयपुर मे विजयादशमी पर्व पर RSS का पथ संचलन

 | 
RSS Path Sanchalan

 

Udaipur Times, RSS, Udaipur News: उदयपुर मे विजयादशमी पर्व पर हर साल की तरह इस साल भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्थापना दिवस पर उदयपुर में मंगलवार 20 अक्टूबर को पथ संचलन हुआ।

प्रातः 10:15 बजे पथ संचलन प्रारंभ हुआ

पथ संचलन प्रातः 10:15 बजे से आरसीए खेल मैदान से प्रारंभ होकर सूरजपोल, बैंक तिराहा, बापू बाज़ार, दिल्ली गेट, अश्विनी बाजार, हाथीपोल, चेतक चौराहा, कोर्ट चौराहा, शास्त्री सर्कल, सभापति भवन, शक्ति नगर सनातन मंदिर तथा श्रमजीवी महाविद्यालय होता हुआ पुनः आरसीए खेल मैदान पहुंचा। मार्ग में विभिन्न समाजों की ओर से पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया गया ।

विजयादशमी उत्सव व पथ संचलन को लेकर आरसीए खेल मैदान सूरजपोल में जहाँ एक ओर मैदान पर, प्रवेश द्वार पर आकर्षक रंगोली बनाकर सुसज्जित किया गया वही दूसरी ओर पथ संचलन मार्ग पर विभिन्न समाज जन व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि पथ संचलन का स्वागत किया।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News