फॉर्म में हुई गड़बड़ी के चलते हुआ हंगामा, अध्यक्ष ने करवाई कॉलेज कि छुट्टी

MLSU के लॉ कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष संजय कुमार के परीक्षा का रिवेल फॉर्म

 | 
Law College

दरअसल किसी अन्य छात्र द्वारा भरे रिवेल का फॉर्म भरे जाने की सूचना मिलने पर लॉ कॉलेज में आज जोरदार हंगामा हुआ और अध्यक्ष और उसके साथियों ने कॉलेज को बंद करा दिया।

जानकारी के अनुसार लॉ कॉलेज के अध्यक्ष संजय कुमार वैष्णव का परीक्षा परिणाम आने पर एक विषय में फेल हुए थे उसके बाद कॉलेज में कई तरह की बातें भी सामने आने लगी अब संजय कुमार का रिवेल का फॉर्म अब किसी अन्य द्वारा भरने की सूचना सामने आई जिसमें संजय ने बताया कि परीक्षा का फॉर्म भरने गया तो उसे पता चला कि उसके तीन विषयों में जिसमें वह पास हुआ था उसमें भी रिविल् का फॉर्म भर दिया जबकि उसे जानकारी नहीं है।

जानकारी के अनुसार अध्यक्ष का आरोप हैं कि उसे जबरदस्ती फेल करवाने का प्रयास किया जा रहा है जिसको लेकर विरोध जताया और आज कॉलेज बंद किया गया साथ ही कॉलेज प्रशासन को 24 घंटे की मोहलत दी है कि अगर 24 घंटे में जिसका समाधान नहीं होता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

वहीं लॉ कॉलेज अध्यक्ष के समर्थन में विश्वविद्यालय के अध्यक्ष कुलदीप उतर गए हैं कुलदीप ने कहा कि एक अध्यक्ष के साथ ही इस तरह की हरकतें हो सकती है तो आम छात्र के साथ किस तरह का व्यवहार किया जा सकता है। छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा कि जिसके भी द्वारा यह किया गया है उसके खिलाफ उनके द्वारा मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा वहीं अगर 24 घंटे में समाधान नहीं होता है तो विश्वविद्यालय में उग्र आंदोलन होगा ।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News