RUIDP के अंतर्गत उदयपुर शहर में होने वाले कार्यों पर जनप्रतिनिधियों एवं स्टेकहोल्डर्स से होगा संवाद
5 अगस्त को नगर निगम में होगा RUIDP संवाद, ₹272.32 करोड़ की विकास परियोजनाओं पर लिए जाएंगे जनप्रतिनिधियों और स्टेकहोल्डर्स के सुझाव।
Udaipur Times News, Municipal Corporation News, उदयपुर 4 अगस्त 2026 - राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) द्वारा अपने पांचवें चरण के अंतर्गत उदयपुर शहर में प्रस्तावित विकास कार्यों पर जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों, प्रबुद्धजनों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा अन्य स्टेकहोल्डर्स के साथ "आरयूआईडीपी संवाद" का आयोजन 5 अगस्त 2026 को नगर निगम मीटिंग हॉल, उदयपुर में प्रातः 11 बजे किया जाएगा। TourismDevelopment
कार्यक्रम में आरयूआईडीपी के पांचवें चरण के अंतर्गत प्रस्तावित विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
साथ ही प्रतिभागियों से सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त कर परियोजना को अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने का प्रयास किया जाएगा।आरयूआईडीपी के पांचवें चरण का उद्देश्य तेजी से विकसित हो रहे शहरों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में आधुनिक एवं सतत शहरी आधारभूत सुविधाओं का विकास करना है। WastewaterManagement
इसके अंतर्गत अपशिष्ट जल प्रबंधन, शोधन एवं पुनः उपयोग, बाढ़ प्रबंधन एवं ड्रेनेज, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, शहरी गतिशीलता, विरासत संरक्षण, पर्यटन विकास तथा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (CCC) जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे।
राज्य सरकार द्वारा लगभग 9500 करोड़ रुपए की लागत से प्रदेश के 84 शहरों में पांचवें चरण के कार्य प्रारंभ किए जाने की तैयारी की जा रही है।
परियोजना का उद्देश्य शहरों को स्मार्ट, सुरक्षित, पर्यावरण अनुकूल एवं सतत बनाना है, जिससे विकसित राजस्थान–2047 एवं विकसित भारत–2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति में योगदान सुनिश्चित हो सके।
उदयपुर शहर में लगभग ₹272.32 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्य प्रस्तावित हैं। RUIDPPhase5
इनमें ₹103.09 करोड़ की लागत से अपशिष्ट जल प्रबंधन एवं शोधित जल के पुनः उपयोग संबंधी कार्य, ₹21.15 करोड़ की लागत से बाढ़ प्रबंधन एवं ड्रेनेज कार्य, ₹29.62 करोड़ की लागत से कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (CCC), विरासत संरक्षण एवं पर्यटन संबंधी कार्य तथा ₹118.47 करोड़ की लागत से शहरी परिवहन एवं गतिशीलता सुधार के कार्य किए जाएंगे।
इन परियोजनाओं से शहरवासियों को बेहतर, सुरक्षित एवं टिकाऊ शहरी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। SustainableCities
#Udaipur #RUIDP #RUIDPPhase5 #UrbanDevelopment #SmartCity #Rajasthan #Infrastructure #MunicipalCorporation #WastewaterManagement #UrbanMobility #TourismDevelopment #HeritageConservation #CCC #SustainableCities #UdaipurNews
