Udaipur News: पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ लगाई दौड़

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ‘रन फॉर एनवायरनमेंट’ जिला कलक्टर ने दिखाई हरी झण्डी

 | 
District Collector Gaurav Agrawal flags off the Run for Environment event in Udaipur on World Environment Day 2026 with participation from over 2,000 citizens promoting environmental conservation and climate awareness.

Udaipur Times Administrative News उदयपुर, 4 जून 2026 - विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के तहत राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल एवं जिला पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को ‘रन फॉर एनवायरनमेंट’ का आयोजन किया गया। इस वर्ष की वैश्विक थीम “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 2000 लोगों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के तहत विंध्यम ग्रैंड होटल से जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने हरी झण्ड़ी दिखाकर रन फाॅर एनवायरमेंट का आगाज किया।

इसमें विभिन्न औद्योगिक इकाइयों, सामाजिक संगठनों, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल थे। Run For Enviornment 

प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी शरद सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास से संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें राहाड़ा फाउण्ड़ेशन द्वारा गोकाष्ठ, मैसर्स रिलायन्स किमोटैक्स द्वारा जीरो लिक्विड डस्चार्ज, ग्लोबल इन्टरप्राइजेज द्वारा बायो एसटीपी, मैसर्स ब्लू प्लानेट द्वारा बायोमेथेनेशन एवं नारायण शोध संस्थान व इंजिनियर्स एण्ड इंजिनियर्स द्वारा बायोडीजल की प्रदर्शनी लगाई गई।

इनके के माध्यम से पर्यावरण अनुकूल तकनीकों, अपशिष्ट प्रबंधन, संसाधनों के पुनः उपयोग तथा वैकल्पिक एवं स्वच्छ ऊर्जा स्त्रोतों के महत्व को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता एवं प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन शैली अपनाने का संदेश प्रसारित करना था। Udaipur News

बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने यह दर्शाया कि समाज पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति जागरूक और प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) दीपेन्द्र सिंह राठौड़, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) जितेन्द्र ओझा, मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) सेडू राम यादव, उप वन संरक्षक (उत्तर) अजय चित्तौड़ा एवं विभिन्न सरकारी विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

#WorldEnvironmentDay2026 #RunForEnvironment #Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #GreenIndia #ClimateAction #EnvironmentAwareness #Sustainability #EcoFriendly #SaveEnvironment #CleanEnergy #GreenFuture #NatureConservation #RajasthanNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News