उदयपुर में बदमाशों ने की साधु के साथ मारपीट

गुड़ली रत्नाकर आश्रम पर आये बदमाशों ने महंत भवानी गिरी महाराज को मारपीट कर घायल किया

 | 
sadhu

हथियारों से बदमाशों ने धावा बोलते हुए नकदी व साधु के हाथ में पहने चांदी के कड़े और अन्य सामान ले लिए

उदयपुर के कुराबड़ थाना इलाके में देर रात गुड़ली रत्नाकर आश्रम पर आये बदमाशों ने महंत भवानी गिरी महाराज को पीट करके घायल कर दिया ,बाद में ग्रामीणों ने महंत को कुराबड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

दरअसल कुराबड़ थाना क्षेत्र के गुड़ली स्थित रत्नाकर धूणी के महंत भवानी गिरी जी महाराज अपने आश्रम के बाहर रात में सो रहे थे,देर रात तकरीबन आधा दर्जन से अधिक हथियारों से बदमाशों ने धावा बोलते हुए यहां नकदी व साधु के हाथ मे पहने चांदी के कड़े और अन्य सामान ले छीन लिए और मौके से फरार हों गए। इस दौरान महंत के विरोध करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट करके लहूलुहान करके घायल कर दिया। घायल होने के बाद उसे कमरे में बन्द करके बदमाश भाग गए।

बन्द कमरे में साधु ने चिल्लाना शुरू किया तो गांव वाले आश्रम की तरफ दौड़े ओर साधु को निकाल करके उसे कुराबड़ अस्पताल लाये जहां उसका इलाज करवाया है। साधु के साथ मारपीट के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त हो गया। सुबह बदमाशों ने जो सामान उठाया वो खेत में फेंक कर चले गए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News