UdaipurTimes, September 20, 2026 | Udaipur Local News: झूलेलाल सेवा समिति द्वारा संत हिरदाराम जी के 120वें अवतरण दिवस के पावन अवसर पर सोमवार 21 सितम्बर को विभिन्न स्थानों पर सुखमनी साहिब पाठ का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया जाएगा।
समिति अध्यक्ष प्रतापराय चुघ ने बताया कि यह आयोजन झूलेलाल भवन, शक्ति नगर, प्रताप नगर, जवाहर नगर तथा हिरण मगरी सेक्टर-4 में आयोजित किए जाएंगे।
इन कार्यक्रमों का उद्देश्य संत हिरदाराम जी के सेवा, समर्पण एवं मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। सुखमनी साहिब पाठ के माध्यम से श्रद्धालु संत हिरदाराम जी को श्रद्धापूर्वक नमन करेंगे तथा उनके बताए सेवा और सद्भाव के मार्ग पर चलने का संकल्प लेंगे।
समिति ने समाज के सभी श्रद्धालुओं से इन धार्मिक आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया है। महासचिव मनोज कटारिया ने कहा कि संत हिरदाराम जी का जीवन समाजसेवा, त्याग और मानवता के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल है।
समिति उपाध्यक्ष किशोर झाम्बानी ने कहा कि उनके अवतरण दिवस पर आयोजित ये कार्यक्रम उनके आदर्शों को स्मरण करने और नई पीढ़ी को उनसे जोड़ने का अवसर प्रदान करेंगे।