सज्जनगढ अभ्यारण के मुख्य गेट बंद कर वन कर्मियों ने धरना दिया

15 सूत्रीय मांग को लेकर आज प्रदेश भर में अभ्यारण अनिश्चित काल के लिए बंद 

 | 
forest dept

उदयपुर 9 फरवरी 2023। संयुक्त संघर्ष समिति वन विभाग की ओर से 15 सूत्रीय मांग को लेकर आज प्रदेश भर में अभ्यारण अनिश्चित काल के लिए बंद किए गए हे। इसी कड़ी में उदयपुर में भी सज्जनगढ अभ्यारण के मुख्य गेट बंद कर वन कर्मियों ने धरना दिया। 

forest

धरने के दौरान कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वन कर्मियों का कहना हे कि वन कर्मियों का भी पुलिस, पटवारी, ग्राम सेवक के समान वेतन किया जाए। 

साथ ही मैस भत्ता, वर्दी भत्ता, पेट्रोल भत्ता देने के साथ ही सुरक्षा के लिए हथियार उपलब्ध कराए जाएं। वन कर्मियों की पदोन्नति ओर नवीन ग्रेड पे की जाए। नेशनल पार्कों में निशुल्क प्रवेश, वन कर्मियों के ड्यूटी घंटे स्पष्ट करने सहित सभी मांगों को लेकर  कई समय मांग की जा रही हे। लेकिन सरकार का इन मांगो की ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा हे ऐसे में मजबूरन कर्मचारियो को धरने शुरू करने पड़े हे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News