सज्जनगढ़ मानसून पैलेस के रास्ते पर टूटी सुरक्षा दीवारें, पर्यटकों की जान जोखिम में

मानसून पैलेस जाने वाले रास्ते पर क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारें और गिरे चेतावनी बोर्ड, पर्यटकों ने जल्द मरम्मत की मांग की।

 | 
Broken safety wall on Sajjangarh Monsoon Palace road in Udaipur during monsoon season

 

Udaipur Times News, Sajjangarh ,MonsoonPalace , उदयपुर। बारिश के बाद मौसम सुहावना होने से उदयपुर के पर्यटन स्थल सज्जनगढ़ स्थित मानसून पैलेस में पर्यटकों और स्थानीय लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। लेकिन मानसून पैलेस तक पहुंचने वाले पहाड़ी मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मुख्य गेट से मानसून पैलेस की ओर जाने वाले रास्ते पर कई जगह सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त हैं, वहीं सड़क किनारे लगाए गए चेतावनी साइन बोर्ड भी गिर चुके हैं।

सबसे गंभीर स्थिति मानसून पैलेस से नीचे उतरते समय आने वाले एक तीखे मोड़ पर है। यहां सड़क के बाहरी हिस्से की सुरक्षा दीवार कई दिनों से टूटी हुई है। यह दीवार वाहनों और पैदल गुजरने वाले पर्यटकों को सड़क के किनारे मौजूद गहरी खाई से सुरक्षित रखने के लिए बनाई गई थी। UdaipurNews

दीवार टूटने के बाद इस स्थान पर सुरक्षा का कोई प्रभावी इंतजाम नजर नहीं आ रहा है। पहाड़ी रास्ता पहले से ही संकरा और घुमावदार है। ऐसे में बारिश के दौरान सड़क पर फिसलन होने या मोड़ पर वाहन चालक से थोड़ी भी चूक होने पर बड़ा हादसा हो सकता है।

सुरक्षा दीवार नहीं होने के कारण वाहन के खाई में गिरने का खतरा बना हुआ है। गिरे हुए हैं चेतावनी बोर्ड मानसून पैलेस के रास्ते पर कई चेतावनी साइन बोर्ड भी गिर चुके हैं। इन बोर्डों पर आगे विकट मोड़ है, कृपया वाहन धीरे चलाएं जैसी चेतावनियां लिखी थीं। MonsoonPalace

इनका उद्देश्य वाहन चालकों को खतरनाक मोड़ों के बारे में पहले से सतर्क करना था। बोर्ड गिरने के कारण वाहन चालकों और पर्यटकों को आगे आने वाले खतरनाक मोड़ों की जानकारी नहीं मिल पा रही है।

पर्यटकों ने बताया कि सुरक्षा दीवार टूटे हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। मानसून के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक कार, बाइक और अन्य वाहनों से सज्जनगढ़ पहुंचते हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया है। बारिश के मौसम में बढ़ता है खतरा बारिश के मौसम में सज्जनगढ़ और मानसून पैलेस पर पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में पहाड़ी मार्ग पर टूटी सुरक्षा दीवारें और गिर चुके चेतावनी संकेत किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। IncredibleIndia

पर्यटकों ने जिम्मेदार विभाग से जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारों की मरम्मत कराने और चेतावनी बोर्ड दोबारा लगाने की मांग की है, ताकि बारिश के मौसम में किसी अनहोनी को रोका जा सके।

#Udaipur #Sajjangarh #MonsoonPalace #TouristSafety #RajasthanTourism #UdaipurNews #Monsoon #RoadSafety #TravelNews #IncredibleIndia #HillRoad #TourismUpdate

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News