करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग कैम्प आयोजित करेगा सक्का समाज
सक्का बिरादरी, उदयपुर की कैबिनेट की बैठक में लिया फैसला
उदयपुर 27 अप्रैल 2026। सक्का बिरादरी, उदयपुर की कैबिनेट की बैठक खेरदीवाड़ा स्थित सक्का गेस्ट हाऊस में रखी गई। इस बैठक में समाज के युवाओं के लिए आने वाले वक्त में क्रिकेट प्रतियोगिता, विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह, एवं करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग कैम्प आयोजित करने पर चर्चा की गई ।
इस अवसर पर कैबिनेट की जानिब से बिरादरी के सचिव फिरोज खान अब्बासी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग में सचिव बनाए जाने और असम विधानसभा में प्रभारी नियुक्त होकर सफलतापूर्वक अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद उदयपुर वापसी पर उनका गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया गया।
प्रवक्ता ए.आर. इज़हार हुसैन ने बताया कि यह कार्यक्रम बिरादरी के गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया जहाँ उनका सम्मान सक्का बिरादरी, उदयपुर के सदर हाजी मोहम्मद शरीफ के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने अब्बासी को इस अहम उपलब्धि पर मुबारकबाद पेश की और उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी कौम और समाज की इसी तरह सेवा करते रहेंगे तथा अपने पद के माध्यम से समाज के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे।
इस मौके पर नायब सदर मोहम्मद सईद सक्का, कोषाध्यक्ष मोहम्मद नदीम, जॉइंट कोषाध्यक्ष अशफ़ाक़ सक्का, लीगल एडवाइज़र एडवोकट मुख्तार गनी, कैबिनेट के वफ़ाती सक्का, जॉइंट सेक्रेटरी अकीलुद्दीन सक्का, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद इसहाक़, हैदर अली, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद आरिफ़, भूरू भाई एवं बिरादरी के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
#UdaipurNews #RajasthanNews #SakkaCommunity #CareerGuidance #YouthDevelopment #UdaipurUpdates #LocalNewsUdaipur #CommunityEvent #StudentSuccess #MinorityVoices #UdaipurEvents #RajasthanUpdates #EducationMatters #CareerCounseling #YouthEmpowerment
