सलूंबर:सस्पेक्टेड वायरल एन्सेफलाइटिस के दृष्टिगत दिए निर्देश
सघन स्क्रीनिंग एवं त्वरित उपचार
सलूंबर 10 अप्रैल 2026। ज़िला कलेक्टर मुहम्मद जुनेद पी पी ने CMHO डॉ महेन्द्र परमार आदेश जारी कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश,जिले के लसाड़िया एवं अन्य खण्डों में सस्पेक्टेड वायरल एन्सेफलाइटिस (Suspected Viral Encephalitis) के संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए, बीमारी की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण के लिए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।
सघन स्क्रीनिंग एवं त्वरित उपचार
ज़िले के समस्त बच्चों की स्वास्थ्य जांच (Screening) हेतु CHO/ANM आशा (ASHA), एवं मेडिकल ऑफिसर की विशेप टीमें गठित करने एवं लक्षण (symptoms) पाए जाने पर बच्चों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करने के दिए निर्देश।
रेफरल मामलों में उपखण्ड अधिकारी का समन्वय यदि कोई रेफर किया गया मरीज अस्पताल जाने से मना करता है, तो तत्काल संबंधित उपखण्ड अधिकारी के संज्ञान में लाकर मरीज को समझाइश कर अनिवार्य रूप से अस्पताल पहुंचाना सुनिश्चित करें।
व्यापक वेक्टर कंट्रोल अभियान वेक्टर जनित रोगों पर नियंत्रण के लिए वृहद स्तर पर फॉगिंग (Fogging), एंटी-लार्वा गतिविधियां (Anti-larval activity) और साफ-सफाई (Clearing) का सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए।
हाई रिस्क प्रेगनेंसी पर विशेष ध्यान को मोर्बिड (Co-morbid) और हाई रिस्क प्रेगनेंसी (High-risk pregnancy) के मामलों में विशेष चिकित्सकीय ध्यान और निगरानी रखने के दिए निर्देश।
अवैध क्लिनिक और झोलाछाप पर कार्रवाई
ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टरों या भ्रामक इलाज का दावा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए उनके क्लिनिक सीज़ (Seize) करने के दिए निर्देश।
स्कूल और आंगनबाड़ी में स्क्रीनिंग
स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के सभी बच्चों की स्क्रीनिंग करने एवं इस कार्य में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी और उप निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग को पूर्ण सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए।
कम्युनिटी आउटरीच एवं जनभागीदारी
जागरूकता और बचाव कार्यों के लिए कम्युनिटी आउटरीच (Community outreach) गतिविधियों में समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों एवं जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए।
अधिकृत मेडिकल बुलेटिन जारी करना
अफवाहों पर रोक लगाने के लिए विभाग द्वारा की गई कार्यवाही और वर्तमान स्थिति की सही जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए अधोहस्ताक्षरकर्ता की अनुमति प्राप्त करने के पश्चात् ही बुलेटिन जारी किया जाए जिससे संबंधित दिवस मे की गई कार्यवाही एवं स्थिति के बारे में जनता को सही जानकारी मिले।
उक्त दिशा निर्देशों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तत्काल प्रभाव से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रशासन की अपील
यदि बच्चों में बीमारी के कोई भी लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत नजदीकी अस्पताल में संपर्क करें।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
