Salumber : पंच गौरव जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता होगी कल

सलूंबर की खबरें पढ़े Udaipur Times पर 
 

 | 
Congress workers participate in a rally in Udaipur demanding a fair investigation into the Ram Temple donation theft case.

 

Udaipur Times News, Sports News, Salumber News,KabaddiTournament,सलूम्बर,25 जुलाई2026- राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पंच गौरव के अंतर्गत एक जिला एक खेल में चयनित कबड्डी खेल में जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियो को अपनी प्रतिभा को दिखाने एवं अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के निर्देशानुसार  जिला स्तरीय पंच गौरव कबड्डी प्रतियोगिता  का आयोजन आज लव कुश शिक्षण संस्थान में किया जा रहा है ।

जिला खेल अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिताओं  मे दोनों ही वर्गों की विजेता एवं उपविजेता टीमें इसमें भाग लेगी । Salumber News

अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ श्री दिनेश राय सापेला ने बताया कि प्रतियोगिता की पुरुष/ महिला वर्ग की समस्त पंचायत समितियों की विजेता एवं उपविजेता टीमों के 400 खिलाड़ी प्रशिक्षक निर्णायक एवं जन प्रतिनिधि इस आयोजन में भाग लेंगे । KabaddiTournament
 जिला स्तरीय आयोजन के लिए सभी टीमों की सूचना निर्धारित प्रारूप में मय जन्म प्रमाण पत्र (10 वी की मार्कशीट एवं आधार कार्ड ) आवश्यक रूप से जमा कराने के उपरांत ही भाग लेने दिया जाएगा ।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में टीमों को आयोजन स्थल तक लाने एवं ले जाने की व्यवस्था ग्राम विकास अधिकारी द्वारा की जाएगी । 
खिलाड़ियों को  नाश्ता एवं दोपहर का भोजन आयोजन कमेटी द्वारा प्रदान किया जाएगा । YouthSports

खेल अधिकारी श्री चौधरी ने बताया कि सभी भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपना मूल आधार कार्ड साथ लाना होगा । 

अति .जिला कलेक्टर एवं आयोजन संयोजक श्री सापेला ने बताया कि इस आयोजन में 6 पंचायत समितियों की 24 टीम भाग लेगी जिसमे भाग लेने वाले समस्त 288 खिलाड़ियों को जिला प्रशासन द्वारा खेल पोशाक और कबड्डी मैट शू प्रदान किए जाएँगे ।
 प्रतियोगिता के आयोजन प्रभारी एक जिला एक खेल कबड्डी के प्रशिक्षक श्री नरेश रेबारी ने बताया कि मैच प्रातः 9.00 बजे प्रारम्भ किए जाएँगे जिसमे प्रातःकालीन सत्र में पुरुष वर्ग में 

1-   मोरीला, झल्लारा 
      v/s  वीरपुरा , जयसमंद 
2-   चावण्ड, सराड़ा 
       v/s करावली, सलूम्बर 
3-सराड़ी, सलूम्बर 
      v/s बड़ावली, सेमारी 
4- झरमाल, झल्लारा 
     v/s टटाकिया, लसाड़िया 
महिला वर्ग :- 
1-   बामनिया, सलूम्बर 
     v/s पीलादर, जयसमंद 
2-गावड़ापाल, सलूम्बर 
     v/s खोड़ीमहुड़ी, सराड़ा 
3-झरमाल, झल्लारा 
     v/s श्यामपूरा, सेमारी 
4- धोलिया, लसाड़िया 

     v/s बुड़ेल, झल्लारा के मध्य खेले जाएँगे । 

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि सभी टीमों को प्रातः 9.00 बजे आयोजन स्थल पर उपस्थित होना होगा ।
प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन प्रातः 11.00 बजे माननीय सांसद महोदय श्री मन्नालाल जी रावत, विधायक सलूम्बर श्रीमती शांता अमृतलाल मीणा,जिला कलेक्टर श्री मुहम्मद जुनैद एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा ।

#Salumbar #Kabaddi #PanchGaurav #OneDistrictOneSport #RajasthanSports #KabaddiTournament #YouthSports #Rajasthan #SportsNews #DistrictChampionship #Kabaddi2026 #SalumbarNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News