Salumber News: विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

सलूंबर की खबरें पढ़े Udiapur  Times पर 

 | 
Students participate in Tribal Pride Year celebrations on Birsa Munda Jayanti in Salumbar

सलूंबर, 05 जून 2026

1.132 केवी जीएसएस सलूंबर पर रखरखाव कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

विद्युत प्रसारण निगम द्वारा 132 केवी जीएसएस सलूंबर पर आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य किए जाने के कारण दिनांक 06 जून 2026 (शनिवार) को प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस अवधि में 132 केवी जीएसएस सलूंबर से निकलने वाले 33 केवी सेमारी फीडर, 33 केवी झल्लारा फीडर, 33 केवी जयसमंद-1 फीडर, 33 केवी अदकलिया फीडर, 33 केवी सलूंबर सिटी फीडर तथा 33 केवी हाउसिंग बोर्ड फीडर से जुड़े सभी 33/11 केवी जीएसएस की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार उक्त अवधि में आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य संपादित किए जाएंगे, जिससे विद्युत तंत्र की विश्वसनीयता एवं गुणवत्ता में सुधार होगा। Udaipur Times News

कार्य पूर्ण होने के पश्चात विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग एवं आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व में सुनिश्चित करने की अपील की है।

2. विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला कलक्टर परिसर में जिला कलेक्टर के नेतृत्व में हुआ पौधारोपण

 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला कलक्टर परिसर के बाहर विश्व पर्यावरण दिवस के तहत जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी पी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ दिनेश राय सापेला के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित नागरिकों ने पौधे लगाकर हरित वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया तथा जल संरक्षण की शपथ ग्रहण की। जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनेद पी पी ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह समाज की पहली प्राथमिकता बन चुका है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपना योगदान दे। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने का माध्यम है।

उन्होंने कहा कि जल संरक्षण भी समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वर्षा जल का संग्रहण, जल स्रोतों का संरक्षण और जल के विवेकपूर्ण उपयोग के माध्यम से ही भविष्य की चुनौतियों का सामना किया जा सकता है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं जिला कलेक्टर कार्यालय के कर्मचारियों से अपने दैनिक जीवन में जल बचाने की आदत विकसित करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जल संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, जल बचाओ के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ दिनेश राय सापेला, एसीएफ महेंद्र सिंह चुंडावत,एसीईओ दिनेश चंद्र पाटीदार, जिला कलक्टर निजी सहायक अभिमन्यु नागदा, पवन मेहता, अमोल अहारी,दुष्यंत सेवक,शक्ति सिंह, जागृत शाह, संजय सुथार सहित अन्य कार्मिक एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। Salumber News

3.विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ लोकतंत्र के नाम” अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ वृक्षारोपण

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया पौधारोपण, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई मतदान एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान के निर्देशानुसार “एक पेड़ लोकतंत्र के नाम” अभियान के तहत गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी.पी. के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। अभियान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा उनके संरक्षण एवं देखभाल का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोकतांत्रिक सहभागिता और मतदान के महत्व के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी.पी. ने कहा कि लोकतंत्र केवल शासन व्यवस्था नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, सहभागिता और जागरूक नागरिकता का प्रतीक है। जिस प्रकार लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है, उसी प्रकार पर्यावरण संरक्षण भी हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि एक पेड़ लगाना आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण और

बेहतर भविष्य का उपहार देने के समान है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सशक्त लोकतंत्र के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान प्रक्रिया में सहभागी होना आवश्यक है। प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार की महत्ता समझते हुए बिना किसी दबाव, प्रलोभन, जाति या धर्म के प्रभाव में आए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से मतदान करना चाहिए। मजबूत लोकतंत्र और हरित पर्यावरण, दोनों के निर्माण में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय असंतुलन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधे को अपने परिवार के सदस्य की तरह संरक्षित करे तो यह अभियान जनआंदोलन का रूप ले सकता है। साथ ही उन्होंने नागरिकों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने का आह्वान किया। Salumber Administrative News

कार्यक्रम के दौरान जिला स्वीप प्रभारी एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश चंद्र पाटीदार ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई। साथ ही सभी ने पर्यावरण संरक्षण, जल बचत, पौधों के संरक्षण तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आगामी चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने तथा समाज में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संदेश के साथ हुआ।

4.वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान को जन-जन का आंदोलन बनाएं : जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी.पी.

परसाद ग्राम में जल चौपाल आयोजित, ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 के अंतर्गत गुरुवार शाम को ग्राम पंचायत परसाद में जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी.पी. की अध्यक्षता में जल चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना था। जिला कलक्टर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जल जीवन का आधार है और इसके संरक्षण की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है।

उन्होंने वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों के संरक्षण तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के बिना कोई भी अभियान पूर्ण सफलता प्राप्त नहीं कर सकता, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को इस अभियान से जुड़कर जल संरक्षण का संदेश घर-घर तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल संरक्षण के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से जल एवं भूमि संरक्षण के स्थायी कार्य कराए जा रहे हैं।

ग्रामीणों से जल संरचनाओं के संरक्षण एवं पौधारोपण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रत्येक नागरिक से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आग्रह किया। जल चौपाल के दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा अभियान की विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई।

साथ ही “मातृ भूमि से कर्म भूमि, जल संचय जन भागीदारी (जेएसजेबी 2.0)” एवं भूमि संरक्षण कार्यों की जानकारी साझा करते हुए श्रमिकों एवं ग्रामीणों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया। अधीक्षण अभियंता वाटरशेड रतन सिंह भाटी ने अभियान की रूपरेखा एवं जल संरक्षण योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विभाग के अधिकारी मोहम्मद घोष ने किसानों को फार्म पॉन्ड, ड्रिप सिंचाई प्रणाली एवं अन्य कृषि योजनाओं के बारे में बताया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के अधिकारियों ने पेयजल आपूर्ति एवं जल योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। संरक्षण की सामूहिक शपथ लेकर जल बचाने एवं इसके सतत उपयोग का संकल्प लिया।

#Salumbar #SalumbarNews #RajasthanNews #UdaipurNews #EnvironmentDay #WorldEnvironmentDay #TreePlantation #WaterConservation #JalSanrakshan #VandeGangaCampaign #GreenRajasthan #DistrictAdministration #RajasthanGovernment #SustainableDevelopment #Democracy #ElectionAwareness

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News