सलूंबर: जारी होगी मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की छठी किश्त

अब तक 5 किश्तें डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जा चुकी है

 | 

सलूंबर 22 अप्रैल 2026। ज़िले के किसानों को बुधवार को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की छठी किश्त अंतरित की जाएगी। जोधपुर के ओसियां में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा योजना की किस्त जारी करेंगे।

इस अवसर पर पंचायत समिति सलूंबर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर भी कृषि विभाग के समन्वय से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में कृषकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। यह कार्यक्रम 11:30 से प्रारंभ होगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अब तक 5 किश्तें डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जा चुकी है।

#Salumber #RajasthanNews #KisanSammanNidhi #FarmersScheme #BhajanlalSharma #JodhpurNews #Osian #DBTIndia #FarmersWelfare #RajasthanAgriculture #UdaipurNews #BreakingNewsRajasthan

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News