Salumber: लसाडिया में अवैध क्लीनिकों पर प्रशासन की कार्रवाई
उपखंड लसाडिया में अवैध क्लीनिकों और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई , 4 क्लीनिक सीज
सलूम्बर, 9 अप्रैल 2026- जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी.पी. के निर्देशन में उपखण्ड क्षेत्र लसाडिया में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों एवं झोलाछाप चिकित्सकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
उपखण्ड स्तर पर गठित टीम द्वारा राजस्व ग्राम लसाडिया में 3 तथा राजस्व ग्राम आंजनी में 1 अवैध क्लीनिक पर कार्रवाई करते हुए कुल 4 क्लीनिकों को सीज किया गया। साथ ही संबंधित स्थलों पर नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई भी की गई। प्रशासन द्वारा अवैध चिकित्सा गतिविधियों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए ऐसे मामलों में निरंतर निगरानी एवं कार्रवाई जारी रहेगी।
#Salumber #RajasthanNews #IllegalClinics #QuackDoctors #HealthcareRegulation #Lasadia #Anjani #MedicalRaid #DistrictCollectorAction #RajasthanUpdates