Salumber:अनुप्रति कोचिंग योजना में आवेदन 14 सितंबर तक

सलूंबर ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर

 | 
Salumbar

News-अनुप्रति कोचिंग योजना में आवेदन 14 सितंबर तक

सलूंबर 5 सितंबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनान्तर्गत प्रोफेशनल कोर्स हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षाओं एवं सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने एवं समान अवसर प्रदान करने के लिए विभाग द्वारा सत्र 2025-26 के आवेदन की प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। 

अभ्यर्थी ऑनलाईन पोर्टल पर SSO portal(https://sso.rajasthan.gov.in) CM Anuprati Coaching Icon पर क्लिक कर CM Anuprati Coaching Scheme का चयन कर ड्रापडाउन में से Student के विकल्प पर जाकर आरएसएसबी एवं आरपीएससी द्वारा आयोजित जिसमें समस्त प्रकार कीपरीक्षा / कोर्स जिसमें कनिष्ठ सहायक, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी, रीट, कांस्टेबल, रेलवे, बैकिंग, क्लेट, आरएएस, आईएएस मेडिकल प्रवेश एवं अन्य प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी हेतु दिनांक 14 सितम्बर 2025 तक ऑनलाईन भर सकते है।

News-गिव अप अभियान की ऐतिहासिक सफलता

सलूंबर 5 सितंबर। गिव अप अभियान राज्य में सामाजिक न्याय, खाद्य सुरक्षा सूची शुद्धिकरण, स्वैच्छिक त्याग की भावना व निर्धन सेवा का पर्याय बन गया है। यह अभियान न केवल नैतिकता आधारित आमजन की सोच को उजागर कर रहा है, बल्कि सहयोग और समन्वय का मार्ग भी दिखा रहा है। गिव अप अभियान गरीब के हक में कोई सेंधमारी न हो, इस सोच को सामाजिक कर्तव्य और धर्म में बदल रहा है। ऐसे में समाज के सक्षम तबके के अक्षम और गरीबों के प्रति दायित्व और अधिक बढ़ जाते हैं। 

यह उद्‌गार राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने खाद्य आपूर्ति सेवा समिति एवं विभागीय अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक में व्यक्त किये। बैठक में श्री गोदारा सचिवालय में प्रवर्तन एजेंसी से गिव अप अभियान तथा खाद्य सुरक्षा सूची में नये नाम जोड़े जाने की प्रक्रिया का फीडबैक ले रहे थे।

News-आदि कर्म योगी अभियान के अंतर्गत आमुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

सलूंबर 4 सितंबर। आदि कर्मयोगी अभियान के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग रागिनी डामोर की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान जिले के धरती आबा जनजातिय ग्राम उत्कर्ष अभियान से संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

इस दौरान जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग उपायुक्त रागिनी डामोर ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जनजातीयो के जीवन व्यवस्था में आमूल-चूल परिवर्तन लाने के उद्देश्य से एक नई पहल की गई है। इस पहल का उद्देश्य जमीनी स्तर पर नेतृत्व क्षमता विकसित करना एवं ग्राम-स्तर पर सहभागी विकास व्यवस्था को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान के बेहतर क्रियान्वयन में अधिकारियों के समन्वित प्रयास की आवश्यकता है। रागिनी डामोर आज जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्थित वीसी कक्ष में आयोजित आदि कर्म योगी अभियान के अंतर्गत आमुखीकरण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि कि केंद्र सरकार द्वारा 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी उद्वेश्य से राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में 2030 तक जनजातीय गांव को विकसित बनाए जाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत सलूंबर जिले के भी जनजातीय गांव को चिन्हित किया गया है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी सकारात्मक प्रयास करें। 

कार्यशाला को संबोधित करते हुए एसीईओ दिनेश चंद्र पाटीदार ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय अधिकारीगण जिले में कम से कम एक आदिवासी ग्राम को गोद लेंगे। जनजातीय कार्य विभाग के अनुसार यह पहल ग्राम स्तर पर योजनाओं और सेवाओं की बेहतर पहुँच, जवाबदेही और नवाचार सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई है। गोद लिए गए ग्रामों में आदि सेवा केंद्र की स्थापना होगी और ग्राम कार्यपुस्तिका के माध्यम से स्थानीय विकास योजनाएँ बनाई जाएँगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जनजातियों के लिए चिन्हित सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिया जाएगा तथा मास्टर ट्रेनर के लिए प्रशिक्षण का भी आयोजन किया जाएगा।   

कार्यशाला में उदयपुर से प्रशिक्षण लेकर आए मास्टर ट्रेनर्स परितोष शर्मा, एसीएफ महेंद्र सिंह चुंडावत, डॉ महेन्द्र परमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि आदि कर्म योगी अभियान के नोडल अधिकारी एसीईओ दिनेश चंद्र पाटीदार एवं सहायक नोडल अधिकारी टीएडी विभाग होगा।उन्होंने बताया कि यह अभियान धरतीआबा योजना तथा अन्य योजनाओं को सम्मिलित कर विकसित भारत हेतु महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।

इस दौरान टीएडी विभाग वेद प्रकाश ने अभियान से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से बताया कि आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत सलूंबर जिले के चयनित जनजातीय बहुल गांवों के पात्र लोगों को लाभ देने हेतु ग्राम विकास योजना बनाई जाएगी। इस अभियान के अंतर्गत संबंधित विभागों द्वारा एक मंच पर समन्वय व सहयोग के आदि कर्मयोगी,आदि सहयोगी, आदि साथी की भूमिका में कार्य करेंगे।इस अभियान में ग्राम स्तरीय कर्मचारी व  सक्रिय कार्यकर्ता युवा, स्वयं सेवक समूह ,जनप्रतिनिधियों द्वारा  मुख्य भूमिका निभाई जाएगी।कार्यशाला के दौरान एसीएफ महेंद्र सिंह चुंडावत ने आदि कर्म योगी की शपथ दिलाई।

इस दौरान एसीईओ दिनेश चंद्र पाटीदार, टीएडी विभाग वेद प्रकाश, सीएमएचओ डॉ महेन्द्र परमार, एसीएफ महेंद्र सिंह चुंडावत, पीआरओ पुष्पक मीणा, आयुर्वेद विभाग डॉक्टर जितेन्द्र जोशी, उद्यानिकी विभाग पुरुषोत्तम भट्ट, कृषि विभाग गोस मोहमद सहित कार्यशाला में आदि कर्म योगी अभियान के अंतर्गत जुड़े अधिकारी, मास्टर ट्रेनर एवं अन्य विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

News-स्वास्थ्य दल आपके द्वार अभियान का द्वितीय चरण प्रारंभ

सलूंबर। मौसमी बीमारियों की रोकथाम के कार्य में चिकित्सा विभाग मुश्तैदी के साथ जुटा हुआ है। विभाग के ब्लॉक व जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा चिकित्सा कर्मियों द्वारा किए जा रहे कार्य की लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है।

स्वास्थ्य दल आपके द्वार अभियान के द्वितीय चरण 3 सितम्बर से 30 सितंबर तक चलाया जाएगा इसके तहत गुरुवार को सलूंबर जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य दलों ने गांवो में जाकर किया सर्वे एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम के संबंध में ग्रामवासियों को जागरूक किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ महेन्द्र परमार ने बताया कि अभियान के द्वितीय चरण में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांवो में एएनएम व आशा ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पानी की टंकियां आदि की जांच की और एंटीलार्वल एक्टिविटी की। साथ ही स्वास्थ्य शिक्षा देकर मलेरिया, डेंगू, आदि मौसमी बीमारियों की रोकथाम के बारे में जागरूक किया।

मौसमी बीमारियों की रोकथाम में जुटा है चिकित्सा विभाग

चिकित्सा विभाग मौसमी बीमारियों की रोकथाम में मुस्तैदी के साथ जुटा हुआ है। विभाग की ओर से गांव, ढाणी, शहर व कस्बों में एंटी लार्वल गतिविधियों की जा रही है। वहीं स्वास्थ्य दल आपके द्वार अभियान के द्वितीय चरण में स्वास्थ्य कर्मी घर घर जाकर लोगों को मौसमी बीमारियों के बचाव, लक्षण व उपचार के बारे में जागरूक कर रहे है।

सीएमएचओ डॉ महेन्द्र परमार ने बताया कि अभियान के द्वितीय चरण के तहत सभी खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, आशा, एएनएम, सीएचओ अपने अपने क्षेत्र में घर घर जाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे है। साथ ही दलों द्वारा एंटी लार्वल, मच्छररोधी गतिविधियां, एंटीएडल्ड व जन जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। घरों के सर्वे के दौरान बुखार से पीड़ित रोगियों की ब्लड स्लाइड भी ली जा रही है।

इस दौरान मौसमी बीमारी, डेंगू केसेज एक्टिविटी क्रॉस वेरिफिकेशन, एनसीडी स्क्रीनिंग, मलेरिया एंटी लार्वा एक्टिविटी एवं स्वास्थ दल आपके द्वार अभियान द्वितीय की ओडीके मरुधर ऐप में सर्वे की मॉनिटरिंग की गई।

#Salumber #UdaipurTimes #GiveUpCampaign #FreeCoachingScheme
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News