Salumber: जिला प्रशासन अलर्ट, जिला कलेक्टर ने लसाड़िया में ली हाई लेवल बैठक,दिए आवश्यक दिशा निर्देश
सर्वे और स्वच्छता पर दिए सख्त निर्देश
सलूंबर 8 अप्रैल 2026
1. जिला प्रशासन अलर्ट, जिला कलेक्टर ने लसाड़िया में ली हाई लेवल बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
लसाड़िया में जिला कलेक्टर ने ली बैठक, सर्वे और स्वच्छता पर दिए सख्त निर्देश
जिले में बच्चों की अज्ञात बीमारी से हो रही मौतों के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सर्वे, सैंपलिंग और निगरानी अभियान तेज कर दिया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए लसाड़िया में जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनेद पी पी ने अधिकारियों की आपात बैठक लेकर सख्त निर्देश दिए।
हर बच्चे की होगी ट्रैकिंग, सर्वे में तेजी के निर्देश
बैठक में कलेक्टर ने सीएमएचओ डॉ. महेन्द्र परमार को घाटा, लालपुरा सहित आसपास के गांवों में सर्वे कार्य तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक बच्चे की नियमित मॉनिटरिंग और स्वास्थ्य ट्रैकिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी संदिग्ध मामले को तुरंत चिन्हित किया जा सके।
स्वच्छता और पानी पर फोकस, सैंपलिंग के निर्देश दिए,ग्राम विकास अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश। पीएचईडी विभाग को जल स्रोतों की सैंपलिंग करने के आदेश लालपुरा और घाटा में पानी की गुणवत्ता की जांच शुरू, कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। *अवैध क्लिनिक पर कार्रवाई, बंद करने के निर्देश*
क्षेत्र में बिना लाइसेंस चल रहे क्लिनिकों पर भी प्रशासन सख्त हुआ है। कलेक्टर ने ऐसे सभी अवैध क्लिनिकों को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को सुरक्षित और प्रमाणित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। *गांव-गांव सर्वे, घर-घर पहुंच रही मेडिकल टीम* प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों की जांच कर रही हैं,रक्त और अन्य सैंपल ले रही हैं प्रभावित परिवारों से जानकारी जुटा रही हैं।
प्रशासन का कहना है कि आमजन साफ-सफाई पर ध्यान रखे, उबला पानी पीए और बुखार आने पर तुरंत सरकारी अस्पताल जाने की सलाह दी है। सीएमएचओ डॉ महेन्द्र परमार ने बताया कि बीसीएमओ डॉ. सिंटू कुमावत के नेतृत्व में एक विशेष मेडिकल टीम गांव में डेरा डाले हुए है। टीम घर-घर जाकर बच्चों की जांच कर रही है और रक्त के नमूने ले रही है।
2.जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर ने किया विद्यालय में चिकित्सा विभाग का सैंपलिंग निरीक्षण
जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी पी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ दिनेश राय सापेला ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घाटा में स्वास्थ विभाग द्वारा लगाए गए कैंप का निरीक्षण कर छात्रों की जानकारी ली, इस दौरान प्रत्येक बच्चे का स्वास्थ परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने छात्रों से संवाद कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा प्रत्येक छात्र का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने संबंधित कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए छात्रों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर ने मिड-डे मील योजना की भी जांच की और भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर शिक्षा स्तर और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, शौचालय की स्थिति तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया।
घाटा में आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, बच्चों से किया संवाद
जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी पी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ दिनेश राय सापेला ने ग्राम पंचायत घाटा आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, पोषण आहार की गुणवत्ता तथा बच्चों की उपस्थिति का जायजा लिया। जिला कलक्टर ने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई-लिखाई और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी ली। इस दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक सवालों के जवाब दिए और अपनी दिनचर्या के बारे में बताया। निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी सुपरवाइजर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, साथ ही साफ-सफाई और पोषण स्तर में सुधार एवं उत्तम स्वास्थ पर विशेष जोर दिया।
सीएमएचओ डॉ. महेन्द्र परमार ने आमजन से अपील की है कि बुखार, ऐंठन, उल्टी जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत अस्पताल जाएं उबला हुआ पानी पिएं,साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें अफवाहों पर ध्यान न दें, उन्होंने भरोसा दिलाया कि अस्पतालों में पर्याप्त इलाज की व्यवस्था है और प्रशासन हर संभव सहायता के लिए तैयार है।
3 .अब घाटा और लालपुरा में कोई अन्य रोगी नहीं,स्थिति हो रही सामान्य, प्रशासन ने ली राहत की सांस
जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी पी के नेतृत्व में निरंतर निगरानी सुनिश्चित की गई, घर घर जा कर सर्वे किया एवं आमजन से अपील की गई। पिछले 3 दिनों से लगातार सघन मॉनिटरिंग की गई एवं अलग-अलग टीमों का गठन कर ग्राउंड लेवल पर जांच और निगरानी शुरू की गई।जिला कलेक्टर ने हाई-लेवल बैठक लेकर स्थिति की समीक्षा की।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सलूम्बर डॉ. महेन्द्र कुमार परमार ने बताया कि पूर्व में खण्ड लसाडिया के घाटा पंचायत में एवं लालपुरा क्षेत्र में अज्ञात बीमारी के प्रकोप सें 5 बच्चों की असामयिक मृत्यु हो गई लेकिन दिनांक 07 अप्रैल को दो बच्चों की मृत्यु अन्य कारण से एवं दिनांक 8 अप्रैल को झल्लारा खण्ड क्षेत्र के गांव छोटी विरवा से एक बच्चे को सामु०स्वा०केन्द्र झल्लारा से Diabetic Ketoacidosis सस्पेक्ट करते हुए। जिला चिकित्सालय सलूम्बर हेतु रेफर किया गया एवं वहा से बालक को आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर हेतु रेफर किया गया, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसकी पुष्टी की गई।
स्वास्थ्य विभाग ने डोर टू डोर सर्वे किया
मेडिकल टीमों ने घर-घर जाकर बच्चों की स्क्रीनिंग की स्कूलों में स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया संदिग्ध मामलों पर लगातार नजर रखी।
वर्तमान स्थिति
घाटा और लालपुरा गांवों में अब स्थिति काफी हद तक सामान्य हो रही है। कोई नए गंभीर मामले सामने नहीं आने से प्रशासन ने आज राहत की सांस ली है।
आमजन से सावधानी की अपील
जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। साफ-सफाई, बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान और किसी भी लक्षण पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह ले। फिलहाल स्थिति नियंत्रण है एवं अपवाहो से बचने एवं अपवाह नहीं की अपील की है लेकिन बीमारी की असली वजह का पता लगाना अभी भी बेहद जरूरी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें।
मेडिकल टीम के द्वारा की गई कार्यवाही की तथात्मक रिपोर्ट
1. ग्राम पंचायत का नाम घाटा
2. कुल राजस्व गॉव की संख्या-03 घाटा, लालपुरा, करनागढ
3. कुल जनसंख्या घाटा-2504,लालपुरा-169, करनागढ-667
4. परिवारो की संख्या घाटा-408, लालपुरा-29, करनागढ-124 कुल-561
5. कुल फलो की संख्या घाटा 8 लालपुरा-3, करनागढ-3 कुल-14
6. कुल विद्यालय की संख्या-06 आंगनवाडी की संख्या-03
7. विद्यालय मे अध्यनरत विद्यार्थी की संख्या-659
8. आंगनवाडी में अध्ययनरत विद्यार्थी की संख्या-144
की गई कार्यवाही
1. सर्वे हेतु गठित टीमो की संख्या 1715+2 (धामनिया के करछा फला और कोलीफला)
2. सर्वे किये गये परिवारो की संख्या-528
3. सर्वे के दौरान कुल ब्लड सैंपल की सख्याः-09
4.सर्वेक्षण के दौरान कुल की गई एंटीलार्वा एविटविटी की सख्याः-51
5.कुल भेजे गये सैम्पल की संख्या-18 (सीएचसी लसाडिया)+2 (पीएमओ द्वारा)
6. रैफर किये गये बच्चो की स्थिति वर्तमान में सामान्य है।
7. निर्देशालय से भी एक टीम घाटा उपस्वास्थ्य पर सर्वे के दौरान स्क्रीनिंग करने के लिये टीम नियुक्त कि गई है।
झल्लारा में मेडिकल टीम के द्वारा की गई कार्यवाही की तथात्मक रिपोर्ट
खण्ड झल्लारा, पीएचसी जैताना सेक्टर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर अमलोदा के गाँव अमलोदा में 4 वर्ष की तबीयत बिगडने पर जिला चिकित्सालय सलुम्बर ले गए वहा पर चिकित्सक द्वारा बालक को मृत घोषित कर दिया गया, जिसकी मृत्यु अन्य कारणों से होना पाया गया एवं अमलोदा की सूचना प्राप्त होते ही तुरंत प्रभाव से RRT गठन किया गया।
उक्त टिम द्वारा मृतक बालक के घर एवं आस-पास के 107 घरों का सर्वे किया गया जिसमें 259 पुरुष 233 महिला एवं 46 बच्चे शामिल है जिसमें किसी प्रकार के ऐसे कोई लक्षण नही पाए गए है। उक्त सर्वे में कुल 79 स्लाइड ली गई एवं समस्त कार्मिक को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन डोर टू डोर सर्वे कर बुखार के रोगियों की स्लाइड कलेक्ट कर रिर्पोट भिजवाया जाना सुनिश्चित करे। वर्तमान में स्थिति सामान्य है।
स्वास्थ्य विभाग की अपील,घबराएं नहीं, सतर्क रहें
सीएमएचओ डॉ. महेन्द्र परमार ने आमजन से अपील की है कि बुखार, ऐंठन, उल्टी जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत अस्पताल जाएं उबला हुआ पानी पिएं,साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें अफवाहों पर ध्यान न दें, उन्होंने भरोसा दिलाया कि अस्पतालों में पर्याप्त इलाज की व्यवस्था है और प्रशासन हर संभव सहायता के लिए तैयार है।
#Salumber #RajasthanNews #HealthAlert #Lasadiya #UdaipurNews #ChildHealth #MedicalEmergency #RajasthanUpdates #PublicHealth #VillageNews #BreakingNewsRajasthan #Ghata #Lalpura
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
