Salumber : डीएमएफटी गवर्निंग काउंसिल की पहली बैठक आयोजित

सलूंबर की खबरें पढ़े Udaipur Times पर 

 | 
collector Awadhesh Meena, MPs & MLAs review district development works”

1.डीएमएफटी गवर्निंग काउंसिल की पहली बैठक आयोजित

 विभागीय अधिकारी विकास कार्यों के प्रस्ताव भिजवाएं ताकि अनुमोदन कर नए निर्माण कार्य शुरू किये जा सके

 स्वीकृत कार्यों को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करें विभागीय अधिकारी डीएमएफटी गर्वनिंग काउंसिल की बैठक में जिला कलक्टर ने दिये निर्देश

सलूंबर, 28 अगस्त। डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की गवर्निंग काउंसिल की बैठक गुरुवार को जिला कलेक्टर परिसर स्थित वीसी कक्ष में जिला कलक्टर एवं ट्रस्ट अध्यक्ष अवधेश मीना की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत,सलूम्ब विधायक शान्ता अमृत लाल मीणा,खेरवाड़ा विधायक दयाराम परमार,धरियावाद विद्यायक थावर चंद मीणा एवं गवर्निंग काउंसिल के सदस्यगण तथा संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। जिला कलक्टर ने बैठक में कहा कि डीएमएफटी में जो कार्य स्वीकृत करवाये गये हैं, संबंधित विभाग उन्हें निर्धारित समयावधि में पूर्ण करवायें। डीएमएफटी में स्वीकृत एवं लम्बित कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी भी नियमित रूप से इनकी मॉनिटरिंग करें ताकि कार्य पूर्ण होने के पश्चात आमजन को इनका लाभ मिल सके।

डीएमएफटी की गाइडलाइन के अनुसार माननीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में नये कार्यों के प्रस्ताव तैयार किये जायें। इस दौरान बैठक में डीएमएफटी के अंतर्गत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और लंबित कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर ने डीएमएफटी मद में कुल प्राप्त राशि, कुल व्यय राशि, स्वीकृति कार्यों पर विभागवार व्यय राशि, स्वीकृत कार्य, पूर्ण कार्य, लंबित कार्य आदि की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में जिला कलेक्टर अवधेश मीना ने कहा कि सभी संबंधित विभाग विकास कार्यों से संबंधित प्रपोजल भिजवाएं ताकि अनुमोदन कर नए निर्माण कार्य शुरू किए जा सके।

इस अवसर पर सांसद मन्नालाल रावत, विधायक शान्ता अमृत लाल मीणा खेरवाड़ा विधायक दयाराम परमार, धरियावाद विद्यायक थावर चंद मीणा ने डीएमएफटी के तहत स्वीकृत कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ तथा पेयजल प्राथमिकता से कार्य करवाये जाये तथा लम्बित कार्यों को गुणवत्तापूर्वक जल्द पूर्ण किया जाये। बैठक के दौरान सांसद मन्नालाल रावत ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता से पूर्ण किया जाए एवं पारदर्शिता के साथ कार्य संपादित हो। उन्होंने कहा कि प्रगति के साथ-साथ वित्तीय उपयोगिता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई साथ ही कहा कि अधिकारी आऊट ऑफ बॉक्स सोच के साथ कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलेक्टर अवधेश मीना,सांसद मन्नालाल रावत, विधायक शान्ता अमृत लाल मीणा,विधायक दयाराम परमार, विद्यायक थावर चंद मीणा,सीईओ रिया डाबी,अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजलक्ष्मी गहलोत,एसीईओ दिनेश चंद्र पाटीदार, कोषाधिकारी रवि प्रकाश लांबा सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। ––00––

2. राष्ट्रीय खेल दिवस पर मैराथन दौड़ का आयोजन आज और होंगे विविध आयोजन

 सलूंबर 28 अगस्त। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद एवं जिला प्रशासन सलूम्बर के निर्देशानुसार जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र के तत्वावधान में हॉकी के महान खिलाड़ी जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया जा रहा है । जिला खेल अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर प्रातः 7.00 बजे मैराथन दौड़ का आयोजन होगा ।

दौड़ बस स्टैंड सलूम्बर से बांसवाड़ा बायपास,लवकुश संस्थान, आशीर्वाद गार्डन होते हुए उच्च माध्यमिक विद्यालय सलूंबर में समाप्त होगी।दौड़ में शिक्षा विभाग एवं महिला अधिकारिता विभाग के सहयोग से करीब 250 प्रतिभागीयों के साथ राजकीय अधिकारी/कर्मचारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों ओर आमजन की उपस्थिति रहेगी ।

मैराथन दौड़ को विधायक शांता अमृतलाल मीणा एवं जिला कलक्टर अवधेश मीणा,नगरपरिषद सभापति प्रद्युम्न कोडिया हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे ।दौड़ शुरू करने से पहले समस्त प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा बाल विवाह रोकथाम एवं नशा मुक्ति हेतु शपथ दिलवाई जाएगी।

मैराथन दौड़ पूर्ण करने वाले प्रथम 80बालक/पुरुष प्रतिभागी ओर प्रथम 40 बालिका/महिला प्रतिभागियों को जी.एल.कंस्ट्रक्शन ओर एस.वी.ओवरसीज़ एजुकेशन की तरफ़ से टी शर्ट प्रदान की जाएगी। चौधरी ने बताया कि इसी दिन 11.00 बजे से जिले की बालक वर्ग आमंत्रित 10 टीमों के मध्य कबड्डी मुकाबले एवं बालक/बालिका वर्ग में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा ।

खेल दिवस का समापन साय 4.30 बजे किया जाएगा जिसमे विजेता/उपविजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा । 

3.सांसद मन्नालाल रावत ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खोलडी में किया वृक्षारोपण एवं विद्यालय में टीन शेड की घोषणा

 सलूंबर 28 अगस्त। उदयपुर सांसद डॉक्टर मन्नालाल रावत मुख्य अतिथि एवं जिला कलेक्टर अवधेश मीना की अध्यक्षता एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश चंद्र पाटीदार के विशिष्ट आतिथ्य, डॉ गोविन्द सिंह शक्तावत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खोलड़ी में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पीपल का वृक्षारोपण किया गया।

इस दौरान ग्राम पंचायत खोलडी के सरपंच भावना मीणा, उपसरपंच केशा भाई मीणा,बाबरा भाई मीणा,वार्ड पंच मेघ पटेल,वीर मीणा समस्त जनप्रतिनिधियों वार्ड पंचों,प्रधानाचार्य डॉ गोविन्द सिंह शक्तावत एवं स्टॉफ महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खोलड़ी एवं ग्राम विकास अधिकारी दिव्या मीणा द्वारा स्काउट बैंड के साथ मंगल कलश द्वारा स्वागत किया गया।

इस दौरान सांसद मन्नालाल रावत ने विद्यालय के बालकों को मार्गदर्शन एवं प्रेरणा दायक उद्बोधन के साथ विद्यालय विकास हेतु टीन शेड की घोषणा की गई। इस दौरान जिला कलेक्टर अवधेश मीना ने छात्रों से जीवन में उच्चतम लक्ष्य रखने एवं उसके पीछे कठोर परिश्रम करने की बात कही।

सांसद महोदय ने छात्रों के उत्साहवर्धन के लिए जिला कलेक्टर के साथ बालकों एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाया एवं बालकों का उत्साह वर्धन किया।

इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी दिव्या मीणा, कनिष्ठ लिपिक मंदाकिनी, प्रथम सहायक कृष्ण लाल चौबीस , संगीता बांगड़वा महेंद्र कुमार सालवी ,हेमंत कुमार बुनकर ,राजकुमार शर्मा ,नाथूलाल प्रजापत , हिमांशु मीणा, हितेश सालवी शंकर आदि ने समस्त व्यवस्थाओं में सहयोग किया कार्यक्रम का संचालन स्कॉटर लक्ष्मण सिंह राजपूत ने किया।

#HariyaloRajasthan #TreePlantationDrive #GreenRajasthan #SalumbarUpdates #UdaipurTimes

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News