IPL 2026: बेंगलुरु की बजाय अब अहमदाबाद में होगा फाइनल
धर्मशाला में क्वालिफायर-1 खेला जाएगा। न्यू चंडीगढ़ में क्वालिफायर-2 और एलिमिनेटर मैच होंगे।
6 मई 2026। IPL 2026 के मौजूदा सीजन का फाइनल मुकाबला 31 मई 2026 रविवार को बेंगलुरु की बजाय अहमदाबाद में खेला जाएगा। वहीं, प्लेऑफ के तीन मैच दो अलग-अलग शहरों, न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला में होंगे। धर्मशाला में क्वालिफायर-1 (26 मई 2026, बुधवार) को खेला जाएगा। न्यू चंडीगढ़ में क्वालिफायर-2 (29 मई 2026, शुक्रवार) और एलिमिनेटर मैच (27 मई 2026, गुरुवार) को होंगे।
BCCI ने बुधवार को प्लेऑफ और फाइनल का शेड्यूल जारी किया। इससे पहले सिर्फ 70 लीग मैचों का शेड्यूल जारी हुआ था।
BCCI ने बताया कि कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन की कुछ मांगें ऐसी थीं जो बोर्ड प्रोटोकॉल और गाइडलाइंस के दायरे से बाहर थीं। इसी वजह से फाइनल का वेन्यू बदलना पड़ा।
हालाँकि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने IPL फाइनल को बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ किया कि यह निर्णय केवल दर्शकों की संख्या को ध्यान में रखकर लिया गया है। शिवकुमार ने उन चर्चाओं को खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा था कि विधायकों को टिकट न मिल पाने के कारण फाइनल मैच शिफ्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण और मैच शिफ्ट होने का आपस में कोई संबंध नहीं है। 50% टिकटों का आरक्षण अन्य जगहों पर भी लागू रहता है।
अहमदाबाद में लगातार दूसरे साल फाइनल मुकाबला
सीजन का ग्रैंड फिनाले 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मोदी स्टेडियम लगातार दूसरे साल खिताबी मुकाबले की मेजबानी करेगा। IPL 2025 का फाइनल भी इसी मैदान पर खेला गया था, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को हराकर ट्रॉफी जीती थी।
Source: Media Reports
#IPL2026 #IPLFinal #Ahmedabad #NarendraModiStadium #CricketNews #BCCI #IPLUpdates #RCB #IndianPremierLeague #Dharamshala #Chandigarh #RajasthanNews #UdaipurNews #SportsUpdate #CricketIndia
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
