Salumber: उच्च प्रशिक्षण के लिए कबड्डी खिलाड़ी मेरठ रवाना

सलूंबर की खबरें पढ़े Udaipur Times पर 

 | 

सलूंबर 23 मार्च 2026

 1.उच्च प्रशिक्षण के लिए कबड्डी खिलाड़ी मेरठ रवाना

 राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पंच गौरव प्रोत्साहन कार्यक्रम के अंतर्गत एक जिला-एक खेल कबड्डी के तहत जिले के 40 (20बालक 20बालिकाएं)कबड्डी खिलाड़ी उच्च प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम के तहत उत्तरप्रदेश के मेरठ में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी नितिन तोमर की अकादमी में उच्च प्रशिक्षण के लिए आज बस द्वारा रवाना हुए। जिला कलेक्टर श्री अवधेश मीणा ने हरी झंडी दिखाकर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर रवाना किया । दिनांक 23 से 29 मार्च तक के कार्यक्रम में खिलाड़ी मेरठ -जयपुर-अजमेर में विभिन्न अकादमियों में गहन प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। खिलाड़ियों के आने जाने, रहने ,भोजन एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है । जिला खेल अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि मेरठ में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और प्रो कबड्डी के सबसे महंगे और स्टार खिलाड़ी नितिन तोमर के अलावा कबड्डी खेल के अर्जुन अवार्डी किरण पाल तथा अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी गुलवीर सलूम्बर के प्रतिभावान बालक/बालिका खिलाड़ियों को प्रशिक्षण एवं तकनीक का ज्ञान प्रदान करेंगे ।

खिलाड़ियों को भ्रमण की श्रृंखला में जयपुर सवाई मान सिंह स्टेडियम में भी मैदानो का अवलोकन करवाया जाएगा एवं अजमेर के पटेल स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं खेल अधिकारी डॉ दिनेश चौधरी के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी वाजिद अली ख़ान एवं राजू द्वारा दो दिवस कबड्डी की तकनीक और टैक्टिक्स के साथ फिटनेस प्रोग्राम पर विशेष ध्यान दिया जाएगा । खिलाड़ियों के साथ प्रभारी के रूप में प्रशिक्षक नरेश रेबारी एवं पूजा मीना रहेंगे ।

2.जिला उद्यानिकी विभाग द्वारा दो दिवसीय सेमिनार का हुआ शुभारंभ  कृषि की नवीनतम तकनीक एवं लाभ की दी जानकारी

पंचायत समिति सभागर सलूंबर में जिला स्तरीय दो दिवसीय उद्यानिकी सेमिनार की शुरुआत हुई ,सेमिनार में जिला सलूंबर के ब्लॉक सराडा, सेमारी, जयसमंद, झल्लारा ,लसाडिया और सलूंबर के 95 से अधिक किसानों ने भाग लिया। सेमिनार के दौरान महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय से उद्यान विशेषज्ञ पूर्व निदेशक प्रसार शिक्षा निदेशालय डॉक्टर आर ए कौशिक सर, डॉ लतिका व्यास, प्रोफेसर प्रसार शिक्षा निदेशालय,उदयपुर,भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहन लाल चौधरी ने मौके पर किसानों को राष्ट्रीय बागवानी मिशन कार्यक्रम का महत्व बताया एवं फलदार बगीचे लगाने सब्जियों की खेती करने, फूलों की खेती, पोली हाउस, शेड नेट, प्लास्टिक टनल,मल्चिंग ,प्रो ट्रे एवं पौध शाला प्रबंधन के विभिन्न तरीके और उपयोग करने हेतु किसानों को प्रेरित किया गया और उद्यानिकी तकनीकी के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला।

उप निदेशक उद्यान विभाग पुरुषोत्तम लाल भट्ट द्वारा अवगत कराया गया की जिला सलूंबर में किसानों के द्वारा उद्यानिकी फसलों में रुचि बढ़ने लगी है किसान ज्यादा से ज्यादा पॉलीहाउस और सेड नेट और पीएम कुसुम सोलर पंप योजनाओं का लाभ ले रहे हैं और और खेती में अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने किसानों को सीताफल के बगीचे लगाने हेतु प्रेरित किया गया और उन्होंने बताया कि अन्य जिलों में पोलि हाउस से लाभ कमा रहे किसानों के सफल कहानियों से किसानों को पोली हाउस लगाने हेतु अवगत कराया गया, उद्यानिकी को व्यावसायिक तौर पर लेते हुए यदि किसान खेती करेंगे तो निसंदेह अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे।

3.सलूंबर जिले के बच्चों के लिए बड़ा अवसर — अपने जिले की पहचान बनाएँ, राज्य स्तर पर जीतें ₹50,000 का नकद इनाम और 3 दिन जयपुर घूमने का मौका।

बस बतानी है अपने जिले की कोई अनजानी बात

डिजिटल बाल मेला 2026 का नया अभियान शुरू हो गया है। प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर से नई पीढ़ी से जोड़ने के लिए राजस्थान स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय जयपुर बाल महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।पिंजरा पोल गौशाला में जयपुर बाल महोत्सव का आयोजन होगा। जिसमें राजस्थान के सभी इकतालीस जिलों से बच्चे भाग ले सकेंगे। फ्यूचर सोसाइटी के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया कि –पोस्टर विमोचन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ज़रूरी है की बच्चे अपने जिले की उन बातों को प्रदेश के सामने लाए जो अभी तक अनजानी है।

डिजिटल बाल मेला की संस्थापक जान्हवी शर्मा ने बताया की इस आयोजन का उद्देश्य बच्चो को अपनी जड़ों से जोड़ना, उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करना तथा विभिन्न जिलों की समृद्ध परंपराओं को समझने का अवसर प्रदान करना है । इस अनूठे आयोजन में राजस्थान के हर जिले की झांकी देखने को मिलेगी। बच्चे अपने जिले की विशेषताओं को प्रस्तुत करेंगे। बच्चों को वीडियो बनाकर यह बताना है कि उनका जिला क्यों खास है। भाग लेने वाले बच्चों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट digitalbaalmela.com या व्हाट्सप्प नंबर 8005915026 पर रजिस्ट्रेशन करना है। जिला स्तर पर भी इस अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे, ताकि प्रत्येक जिले के बच्चे अपने स्थानीय इतिहास, पर्यटन स्थलों, लोक परंपराओं, नवाचारों और गुमनाम नायकों के बारे में जानकारी जुटा सकें और उसे रचनात्मक रूप से प्रस्तुत कर सकें।

स्कूलों और अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को अपने जिले की विशेषताओं को समझने और साझा करने के लिए प्रेरित करें। जयपुर बाल महोत्सव के माध्यम से बच्चे राजस्थान के व्यंजन, हस्तशिल्प, लोक संगीत और गुमनाम हीरो को सामने ला सकते है। सब से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जिले को 50000 का इनाम मिलेगा, वहीं हर जिले से विजेता 4 बच्चों को जयपुर भ्रमण कराया जायेगा।

4.निशुल्क दिव्यांगजन/वृद्धजन सहायता शिविर का आयोजन आज से 26 मार्च तक

जिले में भगवान महावीर विकलांग सहायता शिविर 24 से 26 मार्च तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सलूम्बर में प्रातः 09:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक निशुल्क दिव्यांगजन/वृद्धजन सहायता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी सलूंबर सुभाष मणि ने कहा कि इस शिविर में दिव्यांगजन के बैसाखी, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, जयपुर फुट, कैलिपर एवं वृद्धजन के कान की मशीन व छड़ी आदि डॉक्टर द्वारा चयन अनुसार वितरित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जिले में दिव्यांगजन पेंशनरों की संख्या 4722 तथा वृद्धजन पेंशनरों की संख्या 67682 हे साथ ही बताया कि उक्त कार्यक्रम के पर्यवेक्षण हेतु अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलूंबर को मुख्य नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को नोडल एवं सह नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिले के समस्त नागरिकों से अपील है कि प्रशासन द्वारा आयोजित निशुल्क दिव्यांगजन/वृद्धजन सहायता शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक सहायक उपकरण, चिकित्सा परामर्श तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है, जिससे उनका जीवन सुगम एवं सम्मानजनक बन सके।

अपने आस-पास निवासरत दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों को इस शिविर की जानकारी दें तथा उन्हें शिविर स्थल तक पहुंचाने में सहयोग करें।

5.मौसमी बीमारियों व हीट वेव को लेकर अलर्ट रहे 'चिकित्सक– सीएमएचओ डॉ महेन्द्र परमार

सलूंबर जिले में मौसमी बीमारियों एवं हीट वेव को देखते हुए स्वास्थ विभाग ने चिकित्सा कर्मियों को अलर्ट मोड में रहने के लिए निर्देशित किया। सीएमएचओ डॉ महेन्द्र परमार ने बताया कि चिकित्सको को सभी व्यवसाएँ समय पर सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। डेगु,मलेरिया, चिकनगुनिया स्क्रब, टायफस की बीमारियों के रोकथाम के लिए प्रशिक्षित सर्वे टीमों का गठन कर संवेदनशील क्षेत्रो में सघन एन्टी लार्वल गतिविधियाँ चलाने के निर्देश दिये है,उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पिछले वर्ष अधिक केस सामने आए थे।

वहा विशेष सतर्कता बरती जावें और हाई रिस्क क्षेत्रो में अतिरिक्त टीम लगाई जाएं। हीट वेव से बचाव के लिए अस्पतालों में वाटर कुलर,पंखे एवं अन्य उपकर‌णो की मम्मत आवश्यकतानुसार नये संसाधनों की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया।

सीएमएचओ पर‌मार ने डेगु पोजिटिव केस वाले क्षेत्रो मे 200 घरो का अनिवार्य सर्वे, हॉस्टल, खाली प्लॉट में फॉगिंग तथा दवाईयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये एवं अस्पतालों में ठंडे पानी, ओआरएस,छाया, और पर्याप्त स्टाफ की उपलब्धता बनाएं रखने के निर्देश दिए हैं ताकि आमजन को समय पर उपचार मिल सके।

6 . 50 किलो अवधि पार खाद्य सामग्री नष्ट करवाई एवं तीन खाद्य सामग्री के नमूने लिए

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत कार्यवाही

 शुद्ध आहार मिलावट परिवार अभियान के तहत जिले में निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई निरंतर की जा रही है इसी क्रम में जिला कलेक्टर अवधेश मीणा व अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा व मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी सलूंबर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा दल ने आज जयसमंद बस स्टैंड पर स्थित मैसर्स सूरजमल कन्हैया लाल जैन फर्म का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान गंभीर अमित्याएँ मिली मौके पर विक्रेता द्वारा खाद्य अनुज्ञा पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया न हीं खाद्य अनुज्ञा पत्र को उचित स्थान पर प्रदर्शित किया गया तथा साफ-सफाई का अभाव था।

अधिकतर खाद्य सामग्री को बिना लेबल तथा तेल को खुले रूप से बेचा जा रहा था इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह सोलंकी द्वारा कार्रवाई करते हुए ऊक्त फर्म पर पाई गई कमियों के संबंध में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत अभिहित अधिकारी द्वारा इंप्रूवमेंट नोटिस दिया जाएगा यहाँ से नमकीन,बेसन,तेल आदि खाद्य सामग्री दूषित व अवधिपार पाई गई है जिसको जनहित में गवाह की उपस्थिति में नष्ट करवाया गया इस फर्म से टीम द्वारा नमकीन( रिफाइंड पाम ऑयल में निर्मित) व किशमिश का नमूने लिए गए।

#HealthAlert #Heatwave #Salumbar #Dengue #Malaria #RajasthanHealth #SummerSafety #UdaipurNews

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal