Salumber: कुएं में गिरे Leopard का सफल रेस्क्यू
सलूम्बर के लसाड़िया क्षेत्र में वन विभाग ने सुरक्षित निकाला, स्वास्थ्य जांच के बाद जंगल में छोड़ा जाएगा।
Udaipur Times News, Leopard Rescue News, WIldlife News, सलूम्बर 20 जुलाई 2026 । सलूम्बर जिले के लसाड़िया क्षेत्र में वन विभाग ने गहरे कुएं में गिरे एक Leopard का सफल रेस्क्यू किया। दानीतलाई वन क्षेत्र के खाबड़ मार्ग स्थित खुले कुएं में Leopard गिर गया था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। टीम ने सबसे पहले कुएं के आसपास सुरक्षा घेरा बनाकर भीड़ को नियंत्रित किया। इसके बाद सावधानी और सूझबूझ के साथ चारपाई और पिंजरे की मदद से Leopard को सुरक्षित बाहर निकाला। LeopardRescue
रेस्क्यू अभियान के दौरान Leopard पूरी तरह सुरक्षित रहा। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण के लिए वन विभाग की बांसी नर्सरी भेजा गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
वन अधिकारियों ने बताया कि यदि जांच में Leopard पूरी तरह स्वस्थ पाया जाता है, तो उसे दोबारा जंगल में छोड़ दिया जाएगा। वन विभाग ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि जंगलों के आसपास स्थित खुले कुओं को सुरक्षित ढकें या उनके चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाएं, ताकि भविष्य में वन्यजीव इस तरह की दुर्घटनाओं का शिकार न हों। ForestDepartment
#Salumber #LeopardRescue #Rajasthan #Wildlife #ForestDepartment #WildlifeConservation #BigCat #RescueOperation #Environment #Nature #Udaipur #Lasadiya #IndiaWildlife #AnimalRescue #Conservation
