Salumber: परसाद क्षेत्र में अवैध क्लिनिक पर चिकित्सा विभाग की कार्रवाई
सलूंबर की खबरें पढ़े Udaipur Times पर
सलूम्बर, 27 अप्रैल 2026
1. परसाद क्षेत्र में अवैध क्लिनिक पर चिकित्सा विभाग की कार्रवाई
जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार आज परसाद क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों के विरुद्ध चिकित्सा विभाग द्वारा संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई में डॉ. सुरेश मण्डावरीया (खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सराडा), डॉ. महेन्द्र डामोर (चिकित्सा अधिकारी प्रभारी), कुलदीप सिंह यदुवंशी (जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी, सलूम्बर), थाना अधिकारी नरेश कुमार मीणा (SHO, पुलिस थाना परसाद) एवं फुलचन्द मीणा (नर्सिंग ऑफिसर, परसाद) शामिल रहे। टीम द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान सभी अवैध क्लिनिक बंद पाए गए।
इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित क्लिनिकों को सील कर चेतावनी नोटिस (सील चिट) चस्पा किए। *सील किए गए क्लिनिकों के नाम इस प्रकार हैं* न्यू मेवाड़ मेडिकल स्टोर, बस स्टैंड परसाद संजीवनी क्लिनिक, परसाद तनेश्वर मेडिकल, परसाद गुजरात क्लिनिक, परसाद प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध चिकित्सा गतिविधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
2. जिले में आज से शुरू होगा ग्राम रथ अभियान, गांव-गांव पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी
राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में 28 अप्रैल से ग्राम रथ अभियान का शुभारंभ होगा। इस अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के आमजन, कृषकों और पशुपालकों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश चंद्र पाटीदार ने बताया कि सलूंबर जिले में 28 अप्रैल से ग्राम रथ अभियान का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।
अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्रों में एलईडी वैन ग्राम रथ के माध्यम से राज्य सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान प्रतिदिन ग्राम पंचायतों में ग्राम रथ पहुंचेगा, जहां ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी सरल और प्रभावी तरीके से दी जाएगी।
एलईडी स्क्रीन के माध्यम से योजनाओं से संबंधित वीडियो प्रदर्शन किए जाएंगे, जिससे आमजन को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। उन्होने बताया कि ग्राम रथ अभियान के तहत 13 विभागों से संबंधित सूचना सामग्री का वितरण भी किया जाएगा। इसमें कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य विभागों की योजनाओं की जानकारी शामिल रहेगी।
इससे ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी और लाभ प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी। अभियान अंतर्गत प्रत्येक चयनित ग्राम पंचायत में प्रतिदिन संध्या चौपाल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी तथा योजनाओं से संबंधित मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके साथ ही कला जत्थों द्वारा लोकनाट्य, गीत और नाटिकाओं के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को मनोरंजक और प्रभावी तरीके से जागरूक किया जा सके।
3.जिला स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित
जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनेद पी पी की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण और बजट घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विभागीय प्रगति की समीक्षा,अनुपालना पर जोर
जिला कलेक्टर ने पीएचईडी,एवीएनएल,शिक्षा,पीडब्ल्यूडी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, कृषि, सहकारिता, नगर परिषद सहित अन्य विभागों के कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कम प्रगति वाले विभागों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। संपर्क पोर्टल, जन सुनवाई की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के तहत आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली जाएं।
बैठक के दौरान पेयजल आपूर्ति, एलपीजी गैस आपूर्ति सहित अन्य जनसेवा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी व्यापक समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही उन्होंने संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण किया जाए।
उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है, अतः इसमें किसी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की फ्लेगशीप प्रयोजनाओं की हर सप्ताह समीक्षा की जाएगी तथा अधिकारी पूर्ण तैयारियों के साथ बैठक में आए।
4. शुद्ध के लिए युद्ध अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित
जिला कलक्टर मुहम्मद जुनैद पी.पी. की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में “शुद्ध के लिए युद्ध” अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के तहत अब तक की गई कार्यवाही की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने निर्देशित किया कि उपखण्ड अधिकारियों के निर्देशन में टीमों का गठन कर मिशन मोड में कार्यवाही करते हुए दुग्ध उत्पाद, जूस एवं अन्य पेय पदार्थों के अधिक से अधिक नमूने लिए जाएं।
यदि कोई नमूना जांच में असफल पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निरस्त किए जाएं। उन्होंने होटल एवं रेस्टोरेंट के किचन में उपयोग होने वाली सामग्री के अधिक से अधिक नमूने लेने तथा की गई कार्यवाही की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध रूप से संचालित क्लिनिक, मेडिकल एवं उनकी आड़ में चल रहे अन्य व्यवसायों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने एवं लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दिए।
इस संबंध में सभी बीसीएमओ को अपने-अपने क्षेत्र के अवैध क्लिनिक एवं मेडिकल की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया। बैठक में लू एवं तापघात से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी करने के निर्देश भी दिए गए। सभी चिकित्सा संस्थानों पर मरीजों के बैठने, शुद्ध पेयजल, कूलर एवं ए.सी. की व्यवस्था तथा पर्याप्त बेड उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। ग्राम रथ अभियान के साथ मेडिकल टीमों को जोड़ने के निर्देश देते हुए कहा गया कि इनमें डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ के साथ आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
#SalumberNews #RajasthanNews #UdaipurDivision #DistrictNewsRajasthan #IllegalClinics #HealthDepartmentAction #GramRathCampaign #RuralDevelopment #GovernmentSchemes #ShuddhKeLiyeYudh #PublicAwareness #RajasthanGovernment #BreakingNewsRajasthan
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
